फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video Viral With Tamancha Police Arrests Two Man In Jasrana

फिरोजाबाद: किशोरी से मारपीट के बाद युवक ने दिखाई दबंगई, तमंचा लहराया, पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 29 Dec 2020 04:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Video Viral With Tamancha Police Arrests Two Man In Jasrana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जसराना थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में किशोरी के साथ मारपीट करने के बाद तमंचे की बट से उसके पिता को घायल कर दिया। आरोपी युवक का तमंचा लहराने का वीडियो सामने आया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके भाई को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अपर मुख्य सचिव की चेतावनी- गोशालाओं में 24 घंटे में हालात नहीं सुधरे तो सीवीओ को निलंबित कर देंगे 
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव सिकंदरपुर निवासी विनोद कुमार की पुत्री मंगलवार की सुबह गांव की दुकान से बिस्किट लेने जा रही थी तभी गांव के ही रामगोपाल, पीतम एवं उनके पिता शैतान सिंह ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। चीख पुकार मचने पर पहुंचे विनोद पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान बट लगने पर उसके सिर में चोट लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जोंस मिल प्रकरण: डीएम के निर्देश, फर्जी दस्तावेज से जमीन खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ दर्ज करें रिपोर्ट

वहीं युवक का तमंचा लहराते हुए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक का तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से आम जनता के साथ पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में लिया। वहीं घायल का डाक्टरी परीक्षण कराकर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संविदाकर्मी ने अंकतालिकाएं जलाईं, कुलपति ने दिए जांच के निर्देश

बाद में पुलिस ने तमंचा लहराने वाले युवक को भी हिरासत में लिया है। वहीं लोगों की मानें तो युवक गांव में पूर्व में तमंचा लहराकर दहशत फैलाने का कार्य कर चुका है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तमंचा लहराने वाले के साथ उसके भाई को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed