फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of liquor party in hospital of Shikohabad goes viral

फिरोजाबादः अस्पताल में बाबू बनने पर जमकर छलके जाम, साथियों ने वायरल कर दिया वीडियो

Fri, 06 Sep 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Video of liquor party in hospital of Shikohabad goes viral
अस्पताल में जमकर छलके जाम - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
नगर के संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार को शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग एक साथ बैठकर पार्टी कर रहे हैं। बताया गया है कि जिन साथियों ने पार्टी की उन्हीं साथियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वीडिया में एक बाबू अपने अन्य साथियों के साथ अस्पताल परिसर में अपने कार्यालय के सामने बने अतिथि कक्ष में पार्टी करता हुआ दिखाई दे रहा है। सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। वीडियो देखने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज की ओटी में छलके जाम  
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो के बारे में जब संबंधित बाबू से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि उसे अभी दो दिन पूर्व ही बाबू का पद सौंपा गया है। साथी स्टाफ ने उससे पार्टी मांगी थी। उनके कहने में आकर उसने साथी स्टाफ को पार्टी दी थी। लेकिन उन्हीं लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इसमें उसका कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed