{"_id":"698f93b5dbbf22f5740f417c","slug":"victory-was-decided-in-the-super-over-alumni-showed-enthusiasm-agra-news-c-365-1-sagr1044-106541-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुपर ओवर में तय हुई जीत, पूर्व छात्रों का दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुपर ओवर में तय हुई जीत, पूर्व छात्रों का दिखा जोश
Sat, 14 Feb 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
मैच के दौरान उपस्थित खिलाड़ी
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को स्टार वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। फ्रांसिस एवेंजर्स और पीटर्स सुपरकिंग्स के बीच खेला गया उद्घाटन मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं।
टॉस जीतकर फ्रांसिस एवेंजर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पीटर्स सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। अर्चित सहगल ने 39, यतिन खंडेलवाल ने 28, दिवनव गोस्वामी ने 25 रन का योगदान दिया। रोहन वर्मा ने 6 विकेट चटकाए जबकि रक्षित सहगल और संदर्भ सिंघल को एक-एक सफलता मिली। जवाब में फ्रांसिस एवेंजर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला बराबरी पर ला खड़ा किया। अर्जुन शर्मा ने 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तन्मय गर्ग ने 25 रन जोड़े। अर्चित सहगल और अभिनव टंडन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सक्षम मित्तल और दिवनव गोस्वामी को एक-एक सफलता मिली। सुपर ओवर में रोमांच चरम पर रहा। फ्रांसिस एवेंजर्स की टीम बिना कोई रन बनाए दोनों विकेट गंवा बैठी। जवाब में पीटर्स सुपरकिंग्स ने पहली ही गेंद पर एक रन बनाकर मैच जीत लिया। अर्चित सहगल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में पॉल्स टाइटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाए। साइरस जोसफ ने 58 रन की पारी खेली। पवनदीप सिंह ने 27 रन बनाए। प्रथम पाराशर ने तीन विकेट झटके, जबकि पुलकित मिश्रा और शहजान खान को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉरेंस यूनाइटेड ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर ही मुकाबला जीत लिया। सक्षम ढींगरा ने 53, शहजान खान ने नाबाद 42 और प्रथम पाराशर ने 39 रन बनाए। अमन यादव, अंशुल आनंद और साइरस को एक-एक विकेट मिला। प्रथम पाराशर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
मैच के अंपायर श्याम सुंदर और वकार अहमद रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी मनु ने निभाई, जबकि कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फिलिप, रामानंद चौहान, अनमोल कोहली, अमित शुक्ला, हर्ष शर्मा और मुकेश असवानी सहित कई पूर्व छात्र मौजूद रहे। रविवार को स्टार वर्ग का पहला मुकाबला लॉरेंस यूनाइटेड और फ्रांसिस एवेंजर्स के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच पीटर्स यूनाइटेड और पॉल्स टाइटन के बीच होगा।