{"_id":"62aa1db646aa5f53546bd322","slug":"vendor-zones-will-be-built-in-the-city-to-stop-the-jam-mainpuri-news-agr537017320","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम रोकने को शहर में बनेंगे वेंडर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम रोकने को शहर में बनेंगे वेंडर जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर में आए दिन लगने वाले जाम को रोकने के लिए वेंडर जोन बनाए जाएंगे। चार पहिया वाहनों का बाजार में प्रवेश रोका जाएगा। शहर में जगह -जगह खड़े होने वाले हथठेल वालों के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। क्लीन सिटी बनाने के लिए कवायद शुरू की गई है।
शहर में बस स्टैंड से लेकर सिटी पोस्ट आफिस, सदर बाजार, बजाजा बाजार, लेनगंज, देवी रोड, घंटाघर पर हथठेल वाले जगह जगह हथठेल खड़ी करके बिक्री करते हैं। बाजार में पहुंचने वाले ग्राहक भी अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन में दुकानों के बाहर सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। कई वाहन मालिक तो अपने वाहन खड़े करके बाजार में दूसरी दुकानों पर खरीदारी करने चले जाते हैं। जिससे बाजार में जाम के हालात बन जाते हैं। कई बार तो दुकानदार और वाहन मालिकों के बीच वाहन खड़े करने को लेकर विवाद तक होता है। शहर में जाम रोकने और क्लीन सिटी बनाने के लिए कवायद शुरू की गई है।
वेंडर जोन की प्रक्रिया शुरू
शहर में हथठेल वालों के लिए वेंडर जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वेंडर जोन बनाने के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। प्रशासन और नगर पालिका मिलकर ऐसे स्थान तय कर रहा है जहां हथठेल वालों के लिए वेंडर जोन बनाए जा सकते हैं। पुरानी तहसील परिसर, देवी रोड पर सपा कार्यालय के पास, नगर पालिका कार्यालय के पास खाली जमीन पर वेंडर जोन बनाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बैरियर पर होगी सख्ती
बाजार में जाने वाले प्रमुख मार्गेां पर पुलिस के बैरियर लगे हुए हैं। यहां होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए बैरियरों पर सख्ती की जाएगी। बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।
बाजार में जाम रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाया जाएगा। क्लीन सिटी बनाने को वेंडर जोन बनाकर हथठेल वालों को जगह दी जाएगी। बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश भी रोका जाएगा।
नवोदिता शर्मा, एसडीएम सदर