फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles registration has been canceled by RTO will not be able to get benefit of insurance

UP: आगरा के 2.50 लाख वाहनों से खतरा, सड़क पर इनसे टकराए तो नहीं मिलेगा बीमा, जानें वजह

Sat, 02 Sep 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 10:24 AM IST
सार

कागजों में 2.50 लाख वाहनों का अस्तित्व खत्म हो चुका है, लेकिन इनको रिकॉर्ड से नहीं हटाया गया है। ये वाहन सड़कों पर अभी भी दौड़ रहे हैं। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना होती तो किसी भी पक्ष को  बीमा का लाभ नहीं मिल सकेगा।
 

विज्ञापन
Vehicles registration has been canceled by RTO will not be able to get benefit of insurance
एमजी रोड पर वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में संभागीय परिवहन विभाग ने 15 साल पुराने 2.50 लाख वाहनों का अस्तित्व कागजों में खत्म कर दिया है। पर, कंप्यूटर के रिकाॅर्ड से डाटा नहीं हटाए गए। इससे विभाग के वाहन साफ्टवेयर पर इन पुराने वाहनों का डाटा दिखता है। सड़कों पर वाहन अभी भी दौड़ रहे हैं, इससे दुर्घटना होने पर किसी भी पक्ष को अब बीमा का लाभ नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन


एवाई सीरीज तक के वाहन 15 साल पुराने वाले नियम के दायरे में आ चुके हैं। इस सीरीज के वाहनों का पंजीकरण आरटीओ ने रद्द कर दिया है। यह पंजीकरण कागजों में समाप्त हुए हैं, विभाग के वाहन साफ्टवेयर पर ये वाहन फिट हैं। इसकी वजह यह है कि साॅफ्टवेयर से डाटा हटाया नहीं गया। अब यह संख्या 2.50 तक पहुंच चुकी है। पुराने वाहन का पंजीकरण रद्द होने से अब उसका बीमा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड: आगरा के व्यापारी को फंसाया, दिया 150 गुना लाभ का लालच, गवां बैठा 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

हर 6 माह पर पंजीकरण करते समाप्त

पुराने वाहनों पर वर्ष 2019 से एनजीटी के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। हर 6 माह में आरटीओ की तरफ से 4 से 5 सीरीज के वाहनों का पंजीकरण रद्द किया जाता है। इसकी जानकारी विज्ञापन के माध्यम से लोगों को भी दी जाती है। उसके बाद भी पुराने वाहनों को कटवाने के लिए कम लोग स्क्रैप सेंटर पर पहुंच रहे हैं। उसी का नतीजा है कि कागजों में पुराने वाहन कम हो रहे है, सड़कों पर नहीं।

ये भी पढ़ें - Vulture: दुनिया में हुए लापता..., पर चंबल में खूब दिख रहे सफेद गिद्ध; अब बढ़ेगा कुनबा

स्क्रैप सेंटर में कराएं खत्म

15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप सेंटर में समाप्त कराया जा सकता है। यहां पर पुराने वाहन की एवज में धनराशि के साथ सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इस सर्टिफिकेट से नया वाहन खरीदते समय 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट मिलती है।

ये भी पढ़ें - Cyber Crime: ऑनलाइन ठगी का पैसा किसके बैंक खातों में जाता है, आगरा पुलिस का खुलासा; सच्चाई कर देगी हैरान

हटाया नहीं जा सका डाटा

एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि पुराने वाहनों का कंप्यूटर से डाटा हटाया नहीं जा सका है। अब इन वाहनों के रिकाॅर्ड पर निरस्त लिख दिया जाएगा। इससे कोई एनओसी या बीमा नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed