फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vehicles crawled along the highway, hampered by waterlogging and potholes caused by rain; a traffic jam built up on MG Road.

Agra News: बारिश के जलभराव और गड्ढों में फंसे हाईवे पर रेंगे वाहन, एमजी रोड पर लगा जाम

Thu, 16 Jul 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled along the highway, hampered by waterlogging and potholes caused by rain; a traffic jam built up on MG Road.
आगरा। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही जलभराव होने से जाम लग गया। बुधवार को हाईवे पर दिन भर वाहन रेंग कर चले। वहीं एमजी रोड पर दोपहर में जाम के कारण लोग परेशान रहे। स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों की कतारें लग गईं। स्कूली छात्र जाम में फंसकर परेशान हो गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे से बारिश हाेने लगी । इसके कारण हाईवे पर सर्विस रोड और अन्य जगहों पर जलभराव हो गया। इससे वाहनाें को काफी धीमी गति से निकालना पड़ा। एमजी रोड पहले ही मेट्रो कार्य के चलते संकरी हो चुकी है। जलभराव और गड्ढों के कारण बुधवार को वाहनों को निकालना काफी मुश्किल भरा रहा। भगवान टाॅकीज से खंदारी जाने वाली सर्विस रोड पर कौशलपुर के पास पूरी सड़क पानी में डूब गई। गोपाल कुंज कालोनी से पानी निकालने के लिए पंप लगाना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को रास्ता पार करने में डर लग रहा था। एक किनारे से ही वाहन निकल रहे थे। कई बार पानी में फंस कर वाहन चालकों के कपड़े और जूते खराब हो रहे थे। हाईवे पर बसों के ठहराव के कारण भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एमजी रोड पर सूरसदन से स्पीड कलर लैब तक सड़क की हालत बहुत खराब थी। गड्ढों में डाली गई गिट्टी और मिट्टी पानी भरने से फिसलन पैदा कर रही थी। कई दोपहिया वाहन चालक फिसल कर गिर गए। रावली पर दिन भर वाहनों की कतार लगी रही। स्कूलों की छुट्टी के समय सबसे ज्यादा खराब हालात रहे। साईं की तकिया से भगवान टॉकीज चौराहे तक पहुंचने में लोगों को 1 घंटा तक लग गया। यातायात पुलिस को सुबह भीग कर ट्रैफिक संचालन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed