फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vegetables Luffa and ladyfinger being sold more expensive than grapes banana and orange in etah

एटा: अंगूर, केला, संतरा से महंगी बिक रही तोरई और भिंडी, बिगड़ रहा बजट

Mon, 11 Apr 2022 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 06:22 PM IST
सार

फलों के बिना तो काम चल सकता है, लेकिन सब्जी के बिना नहीं। हर घर में सुबह-शाम सब्जी जरूर ही आती है, ऐसे में इनके दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों पर महंगाई के चलते  घरों का बजट बिगड़ रहा है।

विज्ञापन
vegetables Luffa and ladyfinger being sold more expensive than grapes banana and orange in etah
सब्जियों पर महंगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जियां खाने के शौकीनों को इस समय कई सब्जियों के दाम चौंका रहे हैं। ये फलों से भी महंगी बिक रही है। खासतौर से तोरई और भिंडी पर महंगाई बहुत ज्यादा चढ़ी हुई है। ये अंगूर, संतरा और केला से भी ज्यादा महंगी है।

विज्ञापन


गर्मी के चलते नकदी फसल के रूप में सब्जियों के उत्पादन में कमी आई है, जिसके चलते इनकी आपूर्ति कम हुई है और दाम बढ़े हैं। सबसे अधिक भाव भिंडी ओर तोरई के चल रहे हैं। इन दिनों बाजार में भिंडी 80 रुपये किलो और तोरई 60 रुपये किलो बिक रही है, जबकि कई फलों के दाम इनसे कम हैं। केला 30, संतरा 40 और अंगूर 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

विज्ञापन

पका हुआ केला 30 तो कच्चा 40 रुपये तक

पका हुआ केला 30 रुपये प्रति किलो आसानी से उपलब्ध है, लेकिन सब्जी बनाने के लिए कच्चा केला इससे भी ज्यादा महंगा है। यह 40 रुपये किलो तक बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नींबू पहुंचा 300, एक पीस 10 रुपये का

अचानक से बढ़े नींबू के दामों में अब भी रोक नहीं लग सकी है। वृद्धि लगातार जारी है। अब यह फुटकर में 300 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। जबकि एक पीस 10 रुपये का बेचा जा रहा है। महंगाई के चलते इसकी मांग भी घटी है और मंडी में उपलब्धता भी कम है।

ये बोले विक्रेता

सब्जी विक्रेता सोनू ने बताया कि अचानक से बढ़े तापमान के चलते थोक मंडी में सब्जियों की आवक घटी है। भिंडी और तोरई बहुत कम आ रही है, महंगी भी हैं। वहीं फल विक्रेता शाहिल ने कहा कि फलों की सप्लाई सामान्य चल रही है। अनार के दाम जरूर कुछ बढ़े हैं। केला, संतरा और अंगूर पुरानी दरों पर ही बिक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed