फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable vendor injured in knife attack

Agra News: सब्जी विक्रेता को चाकू से हमला कर किया घायल

Sun, 07 Apr 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor injured in knife attack
सब्जी विक्रेता को चाकू से हमला कर किया घायल
विज्ञापन

ठेल पर रखा सामान सड़क पर फेंका, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शराब के नशे में धुत नामजद लोगों ने करहल चौराहा के पास स्थित एक सब्जी विक्रेता को पहले तो गालियां दीं। विरोध करने पर उसकी पिटाई करते हुए चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ठेल पर रखा सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी राजू राठौर करहल चौराहा मुर्गा वाली गली के पास सब्जी की ठेल लगाता है। पांच अप्रैल को वह दुकान पर ही था। तभी रमेश चंद्र, यशवीर उर्फ चुम्मा, गुलशन उर्फ पवन, शिवा और साहिल अपने कुछ साथियों के साथ वहां आ गए। सभी लोग शराब के नशे में धुत थे और गाली गलौज करने लगे। राजू ने जब दुकान पर गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए। उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपी ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपियों ने राजू की दुकान में रखी सब्जियां आदि सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। छुरी लगने से घायल राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से रमेश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि व्यवसायिक रंजिश को लेकर नामजद रंजिश मानता है। पांच अप्रैल को राजू, गुड्डू उर्फ वीरपाल, गौरव और शिवकेश ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से पीटा। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed