{"_id":"5f4548ae8ebc3e3cfc6c44ed","slug":"varah-kasganj-news-agr45635733","type":"story","status":"publish","title_hn":"वराह स्मारक के सुंदरीकरण के लिए 10 लाख का बजट हुआ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वराह स्मारक के सुंदरीकरण के लिए 10 लाख का बजट हुआ स्वीकृत
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में स्थित वराह स्मारक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। तीर्थनगरी की पहचान वाराह स्मारक के सौंदर्यीकरण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। पालिका प्रशासन ने इसकी मरम्मत व सुंदरीकरण के लिए दस लाख का बजट स्वीकृत किया है। इसके निर्माण के लिए टेंडर भी स्वीकृत किया जा चुका है। चयनित कार्यदायी संस्था शीघ्र ही अब यहां काम शुरू करेगी।
करीब 6 साल पहले पालिका ने कासगंज गेट बाईपास पर वराह स्मारक का निर्माण कराया था। इस स्मारक में भगवान वाराह की भव्य मूर्ति लगवाई गई। अब यह कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कस्बे के लोगों की मांग पर पालिका अध्यक्ष व नगरपालिका बोर्ड ने सहमति से इसके लिए बजट जारी कर दिया। पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि अब स्मारक का क्षतिग्रस्त पत्थर बदलवाकर नया लगवाया जाएगा।
स्मारक की लोहे की रैलिंग हटाकर पत्थर की रैलिंग लगवाई जाएगी। मूर्ति पर नया वाटर प्रूफ पेंट कराया जाएगा। मूर्ति के चारों ओर स्टील का फ्रेम ग्लास में कवर किया जाएगा। स्मारक पर भव्य लाइट लगवाई जाएगी। स्मारक की दुर्घटना से सुरक्षा के लिए चारों ओर दो फिट की दूरी पर लोहे के गार्डर की रैलिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन
पालिका बोर्ड के इस निर्णय पर डॉ. प्रभाकर पाराशरी, भारत किशोर दुबे, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, देवेंद्र दुबे प्रधानाचार्य, अखिलेश तिवारी, संजय बड़गैयां, राकेश पांडेय आदि ने हर्ष जताया है।