फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaishya Samaj will take out Rath Yatra to get rights

अधिकार पाने को वैश्य समाज निकालेगा रथयात्रा

Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vaishya Samaj will take out Rath Yatra to get rights
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा राजनीतिक अधिकार पाने केे लिए दिसंबर महीने में अधिकार रथयात्रा निकाली जाएगी। मथुरा के वृंदावन में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी की एक अगस्त को होने वाली बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 110 विधानसभा सीटें वैश्य बाहुल्य हैं। इन सीटों पर वैश्य समाज के अधिकतर लोगों को टिकट दिलाने के लिए संगठन पहल करेगा। राजनीतिक भागीदारी पाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों के हितों को देखते हुए दो दिन की साप्ताहिक बंदी को एक दिन का किया जाना चाहिए। इससे बाजार में भीड़ का दबाव कम हो सके। उन्होंने कहा राजनीतिक लक्ष्य पाने के लिए राजनीतिक अधिकार यात्रा की शुरूआत मैनपुरी से होगी। क्योंकि संगठन का जन्म मैनपुरी में ही हुआ है। उन्होंने कहा जीएसटी प्रणाली में सजा का प्रावधान समाप्त किया जाए। जीएसटी का सरलीकरण किया जाए। 65 साल की आयु के बाद व्यापारी वृद्धावस्था पेंशन शुरू की जाए। देश में ऑनलाइन व्यापार को नियंत्रित किया जाए। इस दौरान अनिल अग्रवाल, घनश्याम दास गुप्ता, सुरेश बंसल बीनू, आलोक गुप्ता, अशोक गुप्ता पप्पू, केके गुप्ता, हर्ष गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, सब्बन बाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed