फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaishya Community Anger: Demands Suspension of Police Personnel Over Alleged Offensive Remarks

यूपी: वैश्यों पर पुलिस ने की ऐसी टिप्पणी, खौल उठा अग्रबंधुओं का खून; बोले- लाइन हाजिर नहीं, निलंबन चाहिए

Fri, 04 Sep 2026 11:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 11:28 AM IST
सार

फतेहपुर सीकरी में वैश्य समाज के लोगों ने पुलिसकर्मियों की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बैठक कर लाइन हाजिर की कार्रवाई को नाकाफी बताया। समाज ने चौकी इंचार्ज वरुण पंवार और सिपाही हेमंत कुमार के निलंबन की मांग उठाई और पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया।
 

विज्ञापन
Vaishya Community Anger: Demands Suspension of Police Personnel Over Alleged Offensive Remarks
अग्रवाल समाज ने घेरा थाना। 

विस्तार

चौकी इंचार्ज वरुण पंवार और सिपाही हेमंत कुमार के वैश्य समाज पर टिप्पणी करने के मामले में जय श्रीराम मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को लोगों ने बैठक की। गाली-गलौज और अभद्र भाषा के प्रयोग पर रोष जताया गया। कहा कि लाइन हाजिर की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। दोनों को निलंबित करना चाहिए।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा कि समाज के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। केवल लाइन हाजिर करना पर्याप्त नहीं है। निलंबन की मांग को लेकर जल्द ही पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर समाज की बात रखी जाएगी। सेवा समिति दूरा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा पद और कुर्सी से बड़ा समाज का मान-सम्मान है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि जिस एकजुटता के साथ समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। वह समाज की एकता और संघर्ष की भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन


ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने युवाओं से समाज के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। आगरा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के साथ होने वाले अन्याय को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस दौरान मुरारीलाल गोयल, अंजुल गोयल, नेमीचंद गर्ग, विनोद सांवरिया, त्रिलोकचंद मित्तल, राजू प्रधान, मदन गोपाल गर्ग, अनुज मित्तल, हनी गोयल आदि मौजूद रहे। इससे पहले रात थाने में हंगामे की सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, वैश्य महासभा के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल भी दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पुलिस उपायुक्त से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे विधायक
बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा किसी भी कीमत पर समाज का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा यदि समाज निलंबन की मांग कर रहा है तो वह समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मांग को मजबूती से रखेंगे। बैठक का संचालन विपिन अग्रवाल ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed