फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uttar pradesh government released money for agra airport

आगरा एयरपोर्टः यूपी सरकार ने दी बड़ी सौगात, सिविल टर्मिनल की बाधा पार

Mon, 26 Jun 2017 03:47 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Mon, 26 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh government released money for agra airport
टर्मिनल का प्लान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार ने ईद उल फितर के खास मौके पर आगरा को बेहतरीन तोहफा दिया है। अब आगरा में एयरपोर्ट का काम आगे बढ़ सकेगा। सरकार ने इसके लिए धनराशि जारी कर दी है। मंडलायुक्त कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। जेवर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की घोषणा के बाद इसे बड़ी सौगात माना जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि ग्रेटर नोएडा के जेवर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की घोषणा के बाद आगरा के लोग मायूस हो गए थे। प्रमुख उद्यमी, व्यापारियों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने इसे केंद्र सरकार का आगरा के साथ धोखा बताया। वहीं प्रदेश सरकार की यहां सिविल टर्मिनल की स्‍थापना की घोषणा के बाद इसका काम भी अटका हुआ था।  
विज्ञापन


आगरा के अधिकारियों का कहना था सिविल टर्मिनल के लिए फिलहाल बजट नहीं है। ऐसे में भूमि अधिग्रहण का कार्य अटका हुआ है। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने सिविल टर्मिनल के ‌लिए 64 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। अब इसके जरिए भूमि अधि‌ग्रहण का काम पूरा हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मंडलायुक्त आगरा के. राममोहन राव ने बताया कि धनराशि का स्वीकृत होना पर्यटन के क्षेत्र में ताजनगरी के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि यह धनराशि जल्द ही प्राप्त हो जाएगी और जुलाई के प्रथम सप्ताह में भी सिविल टर्मिनल का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे आगरा में पर्यटकों को आवागमन में सुविधा के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में उपलब्धियां बढ़ेंगी। 


फिलहाल आगरा के खेरिया में बना एयरपोर्ट भारतीय वायु सेना के अधीन है। ऐसे में यहां सुरक्षा कारणों से आम लोगों के लिए हवाई यात्रा की अधिक सुविधा नहीं है। प्रदेश सरकार ने यहां सिविल टर्मिनल विकसित करने की योजना बनाई थी। यह टर्मिनल बनने से आगरा के लिए और आगरा से अन्य शहरों के लिए हवाई यात्रा की सुविधाओं में इजाफा हो सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed