फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Utility Shifting Begins for Eidgah Railway Line ROB

Agra: ईदगाह रेलवे लाइन पर बनेगा आरओबी...अफसरों ने किया निरीक्षण, जल्द होगी यूटिलिटी शिफ्टिंग

Wed, 03 Dec 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 09:49 AM IST
सार

ईदगाह रेलवे लाइन पर बनने वाले रेल ओवर ब्रिज के लिए कदमताल शुरू हो गई है। यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए आरओबी निर्माणस्थल का अफसरों ने  निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Utility Shifting Begins for Eidgah Railway Line ROB
बारह खंभा रेलवे फाटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईदगाह रेलवे लाइन पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण से पहले यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने आरओबी निर्माण की प्रस्तावित रूपरेखा, क्षेत्रों की भौतिक स्थिति और यातायात डायवर्जन की संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


नगर निगम, जल निगम, पुलिस, बिजली विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अफसरों को ब्रिज के लिए बनने वाले पिलर और लैंडिंग एरिया के बारे में बताया। साथ ही बिजली व सीवर की लाइनें, पानी की लाइन आदि की शिफ्टिंग के लिए कहा। निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारियों ने अन्य विभागों के अधिकारियों से डेडलाइन तैयार करने अवगत कराने को कहा है ताकि उसके अनुसार निर्माण कार्य काे रफ्तार दी जा सके।
विज्ञापन


तीन आरओबी का होना है निर्माण
यातायात संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए 110 करोड़ रुपये की लागत से तीन आरओबी का निर्माण किया जाना है। इनमें मुख्य ओवर ब्रिज ईदगाह रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरकर सदर तहसील चौराहे पर पहुंचेगा। नगला छउआ और बारहखंभा के आरओबी भी इसी से लिंक किए जाएंगे। आरओबी बनने के बाद लोग ईदगाह से चंद मिनट में सदर तहसील चौराहा पहुंच सकेंगे। साथ ही शाहगंज, जगनेर मार्ग, रुई की मंडी, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन मार्ग और ईदगाह तक आने-जाने वालों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed