फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Utangan River Tragedy: Illegal Mining Pits Claim Lives Villagers Hold Authorities Responsible

मूर्ति विसर्जन हादसा: अवैध खनन में गड्ढों ने ले ली न जाने कितनों की जान, सोते रहे अधिकारी; ये बोले ग्रामीण

Sat, 04 Oct 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 10:18 AM IST
सार

उटंगन नदी में 13 लोगों की डूबने की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अवैध खनन में गड्ढों की वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Utangan River Tragedy: Illegal Mining Pits Claim Lives Villagers Hold Authorities Responsible
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की उटंगन नदी में 13 लोगों की डूबने की घटना के लिए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि नदी में खनन होता रहा और अधिकारी सोते रहे। इससे कई लोगों की जान चली गई। यदि पहले से अधिकारी सचेत रहे होते तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन


गांव के बनवारी लाल ने बताया कि उटंगन नदी राजस्थान से निकलती है। इसके बाद यमुना में मिल जाती है। इसमें पानी कम रहता है। इस वजह से लोग नहाने के लिए चले जाते हैं। जब पानी कम होता है, तब खनन करने वाले आते हैं। वह बुलडोजर से मिट्टी को निकालते हैं। इस वजह से नदी में कई जगह पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


नदी नजदीक होने की वजह से लोग विसर्जन करने जाते हैं। गांव के रिंकू ने बताया कि नदी में अवैध खनन किया जाता है। पानी कम होने पर रात के समय मिट्टी निकाली जाती है। इस वजह से नदी के बड़े भाग में गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह राज कुमार का कहना था कि लोग प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। उन्हें नहीं पता था कि गड्ढे कहां पर हैं। इसी वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में भी गड्ढे ले चुके जान
शहर में खनन के गड्ढे कई बार यमुना में नहाने के लिए गए लोगों की जान ले चुके हैं। पिछले पांच साल में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पूर्व में सिकंदरा और एत्माउद्दाैला क्षेत्र में खनन की शिकायत मिलती थी। मगर कमिश्नरेट बनने के बाद खनन पर सख्ती से कार्रवाई गई। इसके बावजूद खनन की वजह से बने गड्ढे कई बार जान ले चुके हैं।


अवैध खनन के लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि घटना दुखद है। नदियों को अवैध खनन करने वालों ने खोखला कर दिया। प्रशासन और पुलिस मिलकर अवैध खनन कराते हैं। नदी का प्रवाह कम है। इसके बावजूद लापता लोगों का न मिलना चिंता का विषय है। इससे पता चलता है कि खनन के गड्ढे काफी गहरे हो गए हैं। घटना के लिए स्थानीय प्रशासन दोषी हैं। घटना के बाद राहत का जो काम होना चाहिए, वो भी नहीं हो पाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed