फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uria selling mainpuri

Agra News: यूरिया की भनक लगते ही उमड़ी किसानों की भीड़

Tue, 13 Dec 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
uria selling mainpuri
बेवर। धान की फसल की कटाई होने, अगैती आलू की खुदाई से खाली खेतों में पिछैती गेहूं की फसल के लिए यूरिया उर्वरक की मांग बढ़ गई है। मंगलवार को यूरिया आने की भनक लगते ही किसानों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

पहले डीएपी अब यूरिया की किल्लत किसानों को परेशान कर रही है। दो-दो बोरी यूरिया प्राप्त करने के लिए उर्वरक बिक्री केंद्रों पर किसानों का मेला लगा है। व्यवस्थित ढंग से यूरिया वितरण के लिए उर्वरक विक्रय केन्द्र प्रभारियों ने पुलिस की मौजूदगी में यूरिया वितरण करने की रणनीति बनाई है। लेकिन पुलिस भी किसानों की भीड़ नियंत्रित करने में पसीना पसीना हो रही है। कृभको उर्वरक विक्रय केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि मंगलवार को 1020 बोरी केंद्र पर आई है। आधार कार्ड अथवा खतौनी धारक किसानों को प्रति किसान दो बोरी यूरिया 270 रुपया प्रति बैग के हिसाब से वितरण किया जा रहा है। सहकारी संघ उर्वरक विक्रय केंद्र प्रभारी अखिलेश यादव का कहना है कि प्रत्येक किसान आवश्यकता से अधिक यूरिया लेकर स्टोर कर लेने का प्रयास करने के कारण अव्यवस्था पैदा हो रही है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि यूरिया की कोई कमी नहीं है। किसान अनावश्यक रूप से उर्वरक न खरीदें। जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed