{"_id":"5ddd60858ebc3e54e227a091","slug":"urdu-teachers-mainpuri-news-agr4171725177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर से उर्दू शिक्षक भर्ती की मूल पत्रावली गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर से उर्दू शिक्षक भर्ती की मूल पत्रावली गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा कार्यालय से एक और भर्ती की मूल पत्रावली गायब हो गई हैं। इसकी जानकारी शासन से मांगी गई है। भर्ती में बड़ी संख्या में फर्जीवाड़ा हुआ है। इस संबंध में तत्कालीन प्रभारी बीएसए सहित एक वरिष्ठ सहायक को नोटिस जारी किया गया है।
प्रदेश में वर्ष 2016-17 में 4280 उर्दू शिक्षक भर्ती के तहत हुई 1939 शिक्षक भर्ती की जांच चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में नौ शिक्षकों की तैनाती की गई। जांच प्रक्रिया के तहत बीएसए कार्यालय से शासन ने पत्रावली मांगी तो फाइल गायब मिली। बीएसए के निर्देश पर पत्रावली की लिपिकों ने जांच की तो पत्रावली नहीं मिली। भर्ती प्रक्रिया तत्कालीन प्रभारी बीएसए भारती शाक्य की देखरेख में हुई थी। बीएसए ने प्रभारी बीएसए भारती शाक्य व वरिष्ठ सहायक कुशल पाल सिंह को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि आखिर पत्रावली कहां हैं, पत्रावली शीघ्र उपलब्ध कराई जाए नहीं तो उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
भारती शाक्य वर्ष 2006 से 2017 तक खंड शिक्षाधिकारी के रूप में जिले में तैनात रहीं। वर्ष 2016 में बीएसए हरिकेश यादव के स्थानांतरण के बाद 18 अप्रैल 2016 से दो अगस्त 2016 तक उनके पास प्रभारी बीएसए का चार्ज रहा। इसी दौरान यह भर्ती प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
दो महीने से खोजी जा रही थीं पत्रावली
वर्ष 2016-17 में 4280 उर्दू शिक्षक भर्ती के तहत हुई 1939 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की जांच शासन से कराई जा रही है। बीएसए कार्यालय में पिछले दो महीने से इसकी पत्रावली की तलाश की जा रही है। फाइल न मिलने पर बीएसए ने तत्कालीन प्रभारी बीएसए व वरिष्ठ सहायक को नोटिस जारी किया है।
एटा के जैथरा में तैनात हैं भारती शाक्य
खंड शिक्षाधिकारी भारती शाक्य की वर्तमान में एटा जनपद की विकास खंड जैथरा में खंड शिक्षाधिकारी के रूप में तैनाती है। वहीं कुशलपाल की राजकीय इंटर कॉलेज मानपुरहरी विकास खंड बेवर में तैनाती है।
तत्कालीन बीएसए भारती शाक्य ने यह कहते हुए पत्रावली अपने पास रख ली थी कि शासन स्तर से इसमें अधिक पूछताछ की जा रही है। फिर वापस नहीं दी।
कुशलपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक
पत्रावलियों के रखरखाव की जिम्मेदारी पटल सहायक की होती है। कुशलपाल द्वारा ये कहना कि फाइल मेरे पास है गलत है। पत्रावली कुशलपाल के पास ही होनी चाहिए। यदि मेरे पास थी तो अभी तक कुशलपाल ने कोई पत्राचार क्यों नहीं किया। किसी उच्चाधिकारी को जानकारी क्यों नहीं दी गई।
भारती शाक्य, खंड शिक्षाधिकारी
मूल पत्रावली गायब हैं जिसके चलते शासन को जरूरी सूचना नहीं पहुंच पा रही है। भारती शाक्य और कुशलपाल से जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए