फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uptet Exam Two Solver Arrests From Agra Crime News

आगरा एसटीफ की बड़ी कार्रवाई: प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का लेते थे ठेका, कोचिंग संचालक सहित दो गिरफ्तार

Thu, 02 Dec 2021 08:03 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Dec 2021 08:03 AM IST
सार

एसटीएफ से हाथरस के सादाबाद निवासी ने संपर्क किया। बताया कि एक गैंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवकों को ठगता है। वह एसएससी जीडी की परीक्षा देने सिकंदरा क्षेत्र में आया था। 

विज्ञापन
Uptet Exam Two Solver Arrests From Agra Crime News
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ आगरा ईकाई ने कर्मचारी चयन आयोग की जीडी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पंचकुइयां स्थित गुरुकुल कोचिंग का संचालक मुनेश कुमार और एजेंट सचिन शामिल हैं। वहीं भगवान टाकीज स्थित आगरा डिफेंस एकेडमी का संचालक श्याम सरदार भागने में सफल रहा। एसटीएफ आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई और कोचिंग संचालक के नाम का पता चला है, जिन पर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन

एसटीएफ को लगाया गया था
प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग के सक्रिय होने की सूचना पर एसटीएफ को लगाया गया था। आगरा में एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा और हुकुम सिंह गैंग की गिरफ्तारी में लगे थे। बुधवार को एसटीएफ से हाथरस के सादाबाद निवासी पवन कुमार ने संपर्क किया। बताया कि एक गैंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवकों को ठगता है। वह एसएससी जीडी की परीक्षा देने सिकंदरा क्षेत्र में आया था। तभी दो लोगोें ने संपर्क किया। परीक्षा में पास कराने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ठग ले लिए। मगर, सॉल्वर को नहीं बैठाया। बाद में इस परीक्षा के बजाय दूसरी परीक्षा में पास कराने का आश्वासन दिया। दो लाख रुपये भगवान टाकीज स्थित आगरा डिफेंस एकेडमी के संचालक  श्याम सरदार पर जमा होने की बात कही। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की। इस पर दबिश देकर एजेंट सचिन कुमार और मुनेश कुमार को पकड़ लिया। मुनेश की पंचकुइयां पर गुुरुकुल कोचिंग है। श्याम सरदार भाग निकला।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
- सचिन कुमार निवासी ग्राम नगला सवल, थाना गोंडा, अलीगढ़।
- मुनेश कुमार निवासी ग्राम कैमथल, गोंडा, अलीगढ़।
यह हुई बरामदगी
आरोपियों से एक लैपटॉप, दो आधार कार्ड, दो मोबाइल, 201500 रुपये, डीएल, घड़ी और बाइक बरामद की।

आगरा: टीका लगवा लें नहीं तो पेट्रोल पंप पर होगी परेशानी, मांगा जा सकता है टीकाकरण का 'सबूत'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed