फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over removal of buffalo from Yamuna in Agra

भैंसों ने कराया बवाल: यमुना के घाट पर हुआ हंगामा, पथराव में नगर निगम कर्मचारियों के फूट गए सिर

Thu, 26 Feb 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Feb 2026 08:19 PM IST
सार

यमुना के बल्केश्वर घाट पर दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। नगर निगम की टीम के साथ कहासुनी के बाद अचानक पथराव शुरू कर दिया। एक के कर्मचारी सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Uproar over removal of buffalo from Yamuna in Agra
यमुना के घाट पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में यमुना नदी से भैंसों को बाहर निकलवाने को लेकर नगर निगम की प्रवर्तन टीम पर हमला कर दिया गया। बल्केश्वर घाट के पास हुए इस हंगामे में पथराव के दौरान एक नगर निगम कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी का पहले जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, इसके बाद उसे उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती कर उपचार कराया गया।
विज्ञापन


नगर निगम की प्रवर्तन टीम में सुखवीर सिंह, हवलदार डीपी सिंह और चालक बंटी बल्केश्वर घाट क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने यमुना नदी में कई भैंसों देखा तो पशुपालकों को नदी से जानवरों को बाहर निकालने के निर्देश दिए। प्रारंभिक तौर पर पशुपालकों ने भैंसों को नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कुछ ही देर बाद दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और टीम के साथ कहासुनी के बाद अचानक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में चालक बंटी के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रवर्तन दल के अन्य सदस्यों ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई।

घायल कर्मचारी को तत्काल मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कराने के उपरांत कर्मचारी को उपाध्याय नरसिंग होम में भर्ती कराया गया। नगर निगम प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए चार लोगों फरमान, पप्पू, गुलफाम और चुटिया को नामजद करते हुए थाना कमलानगर में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार यमुना नदी को प्रदूषणमुक्त रखने और घाटों पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा। निगम कर्मियों पर हमले की घटना को लेकर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।नगर निगम कर्मचारियों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें-Holi 2026: कब होगा होलिका दहन और कब खेली जाएगी रंगों की होली? 3 या 4 मार्च; ज्योतिषाचार्य से जानें सही तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed