फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar in Etah mandi on death of Palledar

Etah: पल्लेदार की मौत पर मंडी में हंगामा, गेट पर खड़े थे किसान और जड़ दिया ताला

Sun, 13 Nov 2022 10:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 10:27 PM IST
सार

11 नवंबर को आढ़त पर काम करते समय घायल हुए पल्लेदार की मौत हो गई। इससे आक्रोशित उसके साथियों ने मंडी में हंगामा कर दिया। फसल बेचने आए किसान मंडी के गेट पर खड़े थे, लेकिन पल्लेदारों ने गेट पर ताला जड़ दिया।

 

विज्ञापन
Uproar in Etah mandi on death of Palledar
मंड़ी के गेट पर लगा दिया ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मंडी समिति में तीन दिन पहले एक आढ़ती की दुकान पर काम करते समय पल्लेदार घायल हो गया। उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। परिजन शव ले आए और मंडी में आढ़ती की दुकान पर रखकर विरोध जताते हुए मुआवजा की मांग की। आढ़ती के न आने पर परिजन व पल्लेदार भड़क गए और गेट पर ताला जड़ दिया। इसकी वजह से आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला चोंचा बनगांव निवासी पल्लेदार जयवीर सिंह (45) की मौत हुई है। पुत्र प्रशांत कुमार ने बताया कि 11 नवंबर की रात मंडी समिति स्थित आढ़ती अलीम खान के यहां काम करते समय ट्रक से गिरकर पिता घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया, लेकिन आढ़ती देखने तक नहीं पहुंचे। रविवार सुबह करीब सात बजे एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुआवजा के लिए शव को लेकर मंडी समिति आढ़ती के पास पहुंचे। आढ़ती के न आने पर अन्य पल्लेदारों ने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


मंडी में गल्ला लेकर आए किसान निर्मल कुमार निवासी कुंजपुर ने बताया कि पल्लेदारों ने मंडी गेट में ताला लगा दिया। इसकी वजह से करीब आधे घंटा तक अंदर जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने पर ताला खोला गया। वहीं किसान अशोक कुमार निवासी नगला कन्हई एका जिला फिरोजाबाद का कहना है कि आधे घंटा से अधिक समय तक गेट में तालाबंदी करने की वजह से जाम लगा रहा। आढ़ती के आने के बाद समझौता होने पर ताला खोला गया, तब यातायात संचालित हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि आढ़ती के न आने पर पल्लेदारों ने विरोध स्वरूप मंडी गेट बंद कर दिया था। सूचना पर पुलिस भेजी गई, सभी को समझा-बुझाकर शांत किया गया। इसके बाद लोग मान गए और ताला खोल दिया। करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा। आढ़ती व पल्लेदारों का आपस में समझौता हो गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 


ये भी पढ़ें - पनवारी कांड: भाजपा विधायक जिस केस में हुए बरी, अब हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, जानें पूरा मामला

धान बेचने आए किसान हुए परेशान

इन दिनों मंडी समिति में प्रतिदिन भारी मात्रा में धान लाया जा रहा है। किसान सुबह से ही मंडी में पहुंचना शुरू हो जाते हैं। रविवार को भी किसानों के आने का सिलसिला सुबह से चल रहा था। इस बीच मंडी गेट पर ताला लगने से किसानों के वाहनों का प्रवेश बंद हो गया। आधे घंटे तक गेट बंद रहने से वहां जाम लग गया। गेट खुलने के बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर बढ़े। जिससे किसानों को मंडी तक पहुंचने में काफी समय लगा और वह परेशान होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed