{"_id":"68314915d405dc1ee906a140","slug":"uproar-after-the-death-of-youth-relatives-accused-of-murder-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक की मौत के बाद हंगामा...इसलिए नहीं उठने दी लाश; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक की मौत के बाद हंगामा...इसलिए नहीं उठने दी लाश; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 24 May 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 May 2025 09:50 AM IST
सार
पत्थरघोड़ा में युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। शव को उठने नहीं दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के पत्थरघोड़ा में पंक्चर बनाने वाले कारीगर सोनू की हत्या का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंचे एसीपी हरीपर्वत ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जा सका।
सिकंदरा के पत्थरघोड़ा मोहल्ले में सोनू अपनी दुकान से गायब हो गया था। करीब 24 घंटे बाद घर लौटा तो तबीयत खराब थी। दो दिन पहले उसका झगड़ा छोटू नामक युवक से हुआ था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि छोटू व उसके साथी उसे ऑटो से अगवा कर ले गए थे। रातभर पीटा। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा था। चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने हत्या का केस दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव को नहीं उठने दिया। हंगामा हो गया। पुलिस पहुंची। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले का कहना है कि आंतों में गहरी चोट के निशान हैं। ऐसी चोट मारपीट में नहीं आ सकती। इसके बाद भी सीसीटीवी फुटेज, ऑटो वाले आदि की तलाश की जा रही है। मृतक की मां ने तहरीर दी है।