फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPMRC Managing Director took first review meeting over agra metro projects

आगरा: मेट्रो प्रोजेक्ट की प्रगति से संतुष्ट प्रबंध निदेशक, अफसरों से कहा- रफ्तार को ऐसे ही कायम रखिए

Sat, 06 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 12:06 AM IST
सार

  • यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने की पहली समीक्षा बैठक
  • आज मंडलायुक्त के साथ बैठक के अलावा मेट्रो परियोजना का करेंगे दौरा

विज्ञापन
UPMRC Managing Director took first review meeting over agra metro projects
फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के पास होता मेट्रो का कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को मेट्रो के अधिकारियों के साथ आगरा में पहली समीक्षा बैठक की। करीब चार घंटे चली बैठक में उन्होंने मेट्रो की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। साथ ही इस गति को बनाए रखने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब आठ बजे से प्रबंध निदेशक ताजनगरी प्राथमिक सेक्शन का एलिवेटेड हिस्सा और कॉरिडोर-2 तथा पीएसी डिपो का दौरा करेंगे। इसके अलावा मंडलायुक्त के साथ बैठक भी करेंगे। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 3.30 बजे से शुरू हुई मेट्रो अधिकारियों की बैठक शाम लगभग 7.30 बजे तक चली। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 194 पाइल्स पूरे
अधिकारियों ने बताया कि ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच चिह्नित लगभग छह किमी लंबे प्राथमिकता कॉरिडोर के तीन किमी लंबे एलिवेटेड हिस्से का सिविल निर्माण करते हुए यूपी मेट्रो द्वारा अब तक 194 पाइल्स पूरे कर डाले हैं। 

मेट्रो कॉरिडोर के इस हिस्से में कुल छह रिग मशीनें कार्यरत हैं और मेट्रो का सिविल निर्माण रोजाना कई घंटे जारी है। इसके अलावा पाइल कैप और पिलर खडे़ होने की रफ्तार तेजी से हो रही है। 

अब तक 7 पाइल कैप और 3 पिलर का काम भी हो चुका है। तीन और पिलर के जाल बांधे जा चुके हैं। प्रबंध निदेशक के मुताबिक निर्माण कार्य लगातार रफ़्तार पकड़ रहा है। तय समय सीमा में काम पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed