फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: फिरोजाबाद-मैनपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न, अब नतीजे की बारी

Sat, 03 Jul 2021 12:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
UP Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Voting Updates in Mainpuri and Firozabad
UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: एटा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में सुरक्षा के मतदान संपन्न हो गया। जिला पंचायत सदस्यों ने शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले। अब नतीजों की बारी है। मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ है। यहां 30 में से 29 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक सदस्य जेल में निरुद्ध होने के चलते मतदान नहीं कर सका। एटा में सभी 30 सदस्यों ने मतदान किया है। फिरोजाबाद में भी सभी 33 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतों की गिनती शुरू हो गई है। शाम पांच बजे तक परिणाम आने की संभावना है। इधर, आगरा जिले में भाजपा की मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

UP Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Voting Updates in Mainpuri and Firozabad
मैनपुरी: भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया, सपा प्रत्याशी मनोज यादव - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए 30 में से 29 सदस्यों ने मतदान किया है। इस बार केवल दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं। सपा से मनोज कुमार यादव और भाजपा से अर्चना भदौरिया जिला पंचायात अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि हार-जीत का फैसला मतगणना के बाद ही हो सकेगा। 

UP Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Voting Updates in Mainpuri and Firozabad
UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: मथुरा में कलक्ट्रेट के बाहर कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा से किशन सिंह चौधरी और रालोद से राजेंद्र सिंह सिकरवार चुनाव मैदान में हैं। जिले में कुल 33 जिला पंचायत सदस्य हैं। मतदान को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। हालांकि रालोद प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Voting Updates in Mainpuri and Firozabad
UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: फिरोजाबाद में बैरिकेडिंग कर रोके गए समर्थक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की रुचि यादव और भाजपा की प्रत्याशी हर्षिता सिंह के बीच मुकाबला है। जिले के सभी 33 सदस्यों ने वोट डाले हैं। सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने सपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। 
विज्ञापन
UP Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Voting Updates in Mainpuri and Firozabad
UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: एटा में व्हील चेयर पर मतदान करने जातीं जिला पंचायत सदस्य - फोटो : अमर उजाला
एटा में सपा और भाजपा के बीच कुर्सी का सीधा मुकाबला है। सपा से घोषित प्रत्याशी रेखा यादव के अलावा उनकी पुत्रवधू सोनी यादव भी प्रत्याशी हैं। जबकि भाजपा से घोषित विनीता यादव के अलावा गीता देवी भी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। जिले में 30 जिला पंचायत सदस्य हैं। सभी ने मतदान किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed