{"_id":"673568becbd503212503cf64","slug":"up-weather-dense-fog-in-many-districts-including-agra-decrease-in-maximum-temperature-winter-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: कोहरे की चादर में गुम हुआ ताजमहल, सैलानियों ने ऐसे किया दीदार, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: कोहरे की चादर में गुम हुआ ताजमहल, सैलानियों ने ऐसे किया दीदार, देखें वीडियो
Thu, 14 Nov 2024 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Nov 2024 08:34 AM IST
सार
सर्दी ने यूपी में दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह गुलाबी सर्द का एहसास हुआ। वहीं कोहरा का असर भी लगातार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
कोहरे के कारण रॉयल गेट से नहीं दिखा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गुरुवार को सीजन का पहला कोहरा छा गया। केवल हाईवे या यमुना नदी के किनारे नहीं, बल्कि पूरी ताजनगरी ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। ताजमहल इस कोहरे में गुम हो गया। सुबह ताजमहल के अंदर आए पर्यटकों को रॉयल गेट से और सेंट्रल टैंक से ताज नजर ही नहीं आया।
विज्ञापन
यातायात पर भी कोहरे का असर नजर आया। हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सुबह वाहन रेंगकर चले। यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण वाहन धीमे और लाइटें जलाकर चले। पूर्वाहन 11:30 बजे के बाद धूप खिली, तब कोहरे में कमी आनी शुरू हुई।