{"_id":"5ead163c6584b05929161543","slug":"up-uttar-pradesh-coronavirus-latest-update-in-hindi-coronavirus-outbreak-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में फिर तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 72 घंटे में मिले 93 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में फिर तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 72 घंटे में मिले 93 नए मरीज
Sat, 02 May 2020 12:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। 30 अप्रैल से दो मई की सुबह तक के 72 घंटों में 93 नए मरीज मिले हैं। औसत हर 47 मिनट में नए मरीज का है। अब तक 6848 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 496 संक्रमित मिले हैं। इस तरह जांच में हर 14वां शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसी कारण ताजनगरी को रेड जोन में रखा गया है। पहले हॉटस्पॉट 32 घटकर 21 हो गए थे लेकिन अब वापस 38 हो चुके हैं।
इससे पहले संक्रमण की इतनी तेज रफ्तार 14 से 21 अप्रैल तक रही थी। तब सात दिन में मरीज दोगुने हो गए थे। कुल 158 नए मरीज मिले थे। तब एक दिन में 22 मरीज मिलने का औसत था। नई रफ्तार उससे भी तेज है। अब एक दिन में 30 मरीज से ज्यादा का औसत है।

एक दिन में सबसे ज्यादा 46 मरीज 30 अप्रैल को मिले
नए मरीज सिर्फ हॉटस्पॉट क्षेत्र से नहीं आ रहे। बाहर से भी आ रहे हैं। शहर के बाहर खंदौली, मलपुरा से भी मरीज मिल रहे हैं। तीन दिनों में 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 46, एक मई को 22 और दो मई की सुबह तक 25 मरीज मिल चुके है।
संक्रमण की रफ्तार तेज होने के मुद्दे पर नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय किया गया है कि हॉटस्पॅाट में सैंपलिंग और तेज की जाएगी। हाल ही में 10 से ज्यादा सब्जीवाले संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क की तलाश पर जोर दिया गया है।
राहत की बात यह है कि ताजनगरी में कोरोना संक्रमण से साथ कोरोना से जंग जीतने की दर भी तेज है। शुक्रवार को चार और ठीक होकर घर चले गए। इन्हें खंदौली में रखा गया था। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 126 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उधर, 15 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है।