फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News : Six New Cases Of COVID In Agra

आगरा: छह और कोरोना संक्रमित मिले, सात हुए डिस्चार्ज, रिकवरी रेट 87 फीसदी के पार

Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
सार

  • आगरा में अब तक 870 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 
  • स्वस्थ होने वालों की संख्या 761, मृतकों की संख्या 33 है। 

विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News : Six New Cases Of COVID In Agra
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में मंगलवार को छह और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। नए मामलों को मिलाकर जिले में अब तक 870 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, सात मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या 761 हो गई है। 33 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 87.27 फीसदी पर आ गई है। जिले में अभी 76 कोरोना मरीजों उपचार चल रहा है। अब तक 12153 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन



एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में कोरोनो के लिए जांच की क्षमता बढ़ने जा रही है। शासन से निर्देश मिलने के बाद यहां व्यवस्था की जा रही है। वायरोलॉजी लैब को दो रीयल टाइम पीसीआर मशीन मिल गई हैं। इसमें 24 घंटे में 400 नमूने की जांच हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन न होने से लोगों में आक्रोश

बल्केश्वर की शिवपुरी कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद भी सैनिटाइजेशन नहीं कराने से लोगों में आक्रोश है। कॉलोनी की ममता शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को लेकर चली गई। 

परिवार के छह सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया, लेकिन टीम ने क्षेत्र में कोई स्क्रीनिंग नहीं की। पुलिसकर्मी रास्ता बंद करके चले गए। सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया है। ऐसे में दूसरों को संक्रमण का खतरा सता रहा है। उन्होंने प्रशासन से सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है।  

हॉटस्पॉट का दायरा घटा
 
प्रशासन ने नई गाइडलाइन के तहत हॉटस्पॉट का दायरा 250 मीटर का कर दिया है। इससे पहले 400 मीटर किया गया था। यह लगातार कम हो रहा है। 400 से पहले एक से तीन किलोमीटर का क्षेत्र निर्धारित था। नई व्यवस्था में सैंपल भी उन लोगों के ही लिए जाएंगे, जिनमें लक्षण नजर आ रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed