फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Tourism Minister said, Vinesh was first the daughter of the country, now the daughter of Congress.

UP News: विनेश फोगाट पर पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान, बोले- पहले देश की बेटी थीं, अब कांग्रेस की बेटी हैं

Sun, 08 Sep 2024 11:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 08 Sep 2024 11:42 AM IST
सार

यूपी के पर्यटन मंत्री ने कहा कि वीनेश फोगाट देश के बेटी बनीं रहतीं तो बेहतर था। राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने उन्हें कांग्रेस की बेटी बना दिया है। 
 

विज्ञापन
UP Tourism Minister said, Vinesh was first the daughter of the country, now the daughter of Congress.
जयवीर सिंह।

विस्तार

मैनपुरी में शनिवार को पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विनेश फोगाट को लेकर बड़ा बयान दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विनेश पहले देश की बेटी थीं, उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया। लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते अब वे कांग्रेस की बेटी बन गई हैं।
विज्ञापन




 

पर्यटन मंत्री ने कहा कि ये उनका निजी निर्णय है। विनेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे देश की बेटी बनी रहतीं तो बेहतर होता। वहीं सपा अध्यक्ष द्वारा सरकार बनने पर बुलडोजर का मुंह गोरखपुर की ओर करने पर पर्यटन मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश में गुंडराज और जंगलराज कायम था। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद गुंडराज और माफियाराज को खत्म करने का काम किया गया। वहीं बुलडोजर चला सकता है जो खुद अपराध और जंगलराज से मुक्त हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर सपा अपराधियों से मुक्त हो जाएगी तो पूरी पार्टी ही खत्म हो जाएगी। क्योंकि जो जितना बड़ा अपराधी वह उतना ही बड़ा समाजवादी है। मुख्यमंत्री आवास को लेकर सपा अध्यक्ष के बयान पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव भी पांच साल उसी आवास में रहे हैं, उन्हें खुद पता होगा कि मुख्यमंत्री आवास का नक्शा पास है या नहीं। करहल उप चुनाव के साथ ही प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत का उन्होंने दावा किया। कहा पार्टी पूरी तरह तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed