{"_id":"66c98f1fad252dd128094a99","slug":"up-police-lady-constable-reel-in-police-station-is-going-viral-surprised-to-see-it-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस की महिला सिपाही ने थाने में बनाई ऐसी रील, खूब हो रही वायरल... देखकर आप भी कहेंगे ऐसे भला कौन करता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस की महिला सिपाही ने थाने में बनाई ऐसी रील, खूब हो रही वायरल... देखकर आप भी कहेंगे ऐसे भला कौन करता है
Sat, 24 Aug 2024 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:13 PM IST
सार
मैनपुरी की सदर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने रील बनाई, जो वायरल हो रही है। हद तो तब हो गई कि एक वीडियो में उसने थाने की अन्य महिलाओं को भी सम्मलित कर लिया।
विज्ञापन
महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तैनात महिला सिपाही की रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। महिला सिपाही ने ये रील थाना परिसर में कंम्प्यूटर पर काम करते समय बनाई।
विज्ञापन
बताया गया है महिला सिपाही का नाम वर्षा है, जो सदर कोतवाली में तैनात है। महिला सिपाही के सोशल मीडिया पर एक दो नहीं, बल्कि कई वीडियो हैं। एक वीडियो में तो महिला सिपाही ने अन्य सिपाहियों के साथ बैठे-बैठे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। महिला सिपाही वीडियो बनाते समय ये तक भूल गई कि वो थाना परिसर में बैठी हैं।