फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police invoiced of dead farmer for breach the peace in mainpuri

यूपी पुलिस को 'मुर्दे' से शांतिभंग का खतरा, दो वर्ष पूर्व मर चुके किसान को बनाया आरोपी

Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
up police invoiced of dead farmer for breach the peace in mainpuri
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो
मैनपुरी जिले में पुलिस का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। पुलिस को मृत किसान से शांतिभंग का खतरा है। तभी तो पुलिस ने दो वर्ष पूर्व मर चुके किसान के खिलाफ शांतिभंग में चालान की रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेज दी। मामल संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी जयवीर सिंह के चाचा धर्मवीर सिंह यादव की करीब दो वर्ष पूर्व खेत पर काम करने के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। एसआई अजय सिंह ने इस गांव के रोहित, नितिन, सौरभ, यतेंद्र सिंह व रामऔतार पर बच्चा चोर की अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए चालानी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेज दी। 
विज्ञापन


बीते चार अक्तूबर को एक और रिपोर्ट भेजी गई, जिसमें मृतक किसान धर्मवीर को भी आरोपी बना दिया। मृतक के भतीजे जयवीर ने मामले में एसडीएम पीसी आर्य को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने पुलिस से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र का भी चालान कर चुकी है पुलिस

हाल ही में पुलिस ने नगला मानसिंह निवासी कक्षा आठ के 12 वर्षीय छात्र से शांतिभंग का खतरा बताते हुए चालान की की कार्रवाई कर दी थी। छात्र और मृतक किसान के संबंध में थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। बीट के सिपाही संतोष कुमार ने धर्मवीर के मरने की रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल की है। इस सबंध में डीएम व एसपी को जानकारी दी जाएगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed