फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police constable open fir with slr rifle at wine shop mathura

आगरा के सिपाही ने गोवर्धन में शराब के ठेके पर किया हवाई फायर

Fri, 10 May 2019 09:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 May 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
up police constable open fir with slr rifle at wine shop mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
आगरा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने शुक्रवार को नशे में धुत होकर गोवर्धन में शराब के ठेके पर एसएलआर राइफल से हवाई फायर कर डाला। हवाई फायर होते ही आसपास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने सिपाही का पकड़ लिया और मेडिकल कराया। गोवर्धन पुलिस उत्पात करना तो स्वीकार कर रही है, पर हवाई फायरिंग करने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


इगलास (अलीगढ़) निवासी गौरव चौधरी पुत्र केपी सिंह सिपाही है। वर्तमान में यह आगरा पुलिस लाइन में तैनात है। गोवर्धन में ससुराल होने के चलते सिपाही आया हुआ था। मथुरा रोड पर गोवर्धन में शराब के ठेके पर शराब न देने पर सिपाही ने एसएलआर राइफल से हवाई फायर कर दिया।
विज्ञापन


हवाई फायर होते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना गोवर्धन पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को पकड़ लिया। सिपाही की डाक्टरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि सिपाही ने फायरिंग नहीं किया , पर वह नशे में धुत था। एसएलआर राइफल को लहराकर सिपाही ने उत्पात मचाया है।

उसकी एसएलआर को कब्जे में लेकर आगरा पुलिस के अफसरों को जानकारी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल सिपाही की ड्यूटी सीतापुर चुनाव में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed