फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police constable helped old woman picked up in her lap and reaching DM office Firozabad

Firozabad: यूपी पुलिस के सिपाही ने वृद्ध महिला को उठाया गोद में,  फिर ले गया डीएम ऑफिस तक

Sun, 24 Jul 2022 05:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 05:45 PM IST
सार

यूपी पुलिस के कई रूप देखें जाते हैं, लेकिन जिला फिरोजाबाद में सिपाही ने कुछ ऐसा काम किया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। सीढ़ियों चढ़ने में असमर्थ वृद्ध महिला को सिपाही ने गोद में उठा लिया और उसे डीएम ऑफिस तक पहुंचाया।
 

विज्ञापन
UP Police constable helped old woman picked up in her lap and reaching DM office Firozabad
वृद्धा को गोद में उठाकर ले जाता सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने कर्तव्य निष्ठा और मानवता की शानदार मिसाल पेश की है। जिलाधिकारी कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंची वृद्धा ने जब ऊंची सीढ़ियां देखीं, तो वह चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। वृद्धा को वहां निराश खड़ा हुआ देख यूपी पुलिस के एक जवान ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।  पुलिसकर्मी को कुछ समझ नहीं आया तो उसने वृद्धा को अपनी गोद में उठा लिया और डीएम ऑफिस तक ले गया। जब ये दृश्य वहां मौजूद लोगों ने देखा तो वे सिपाही का वीडियो बनाने लगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा  है। जो लोग इसे देख रहे हैं, वे यूपी पुलिस के इस जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

फरियाद लेकर पहुंची थी जिलाधिकारी कार्यालय 

मामला शनिवार का है। एक वृद्ध महिला अपनी फरियाद लेकर जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों से होकर गुजरना पड़ता है। महिला किसी तरह से जिला मुख्यालय तक तो पहुंच गई, लेकिन वह सीढ़ियों में चढ़ने में असमर्थ थी। महिला काफी मेहनत कर सीढ़ियों पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

हालत देख पसीज गया सिपाही का दिल

तभी यहां मौजूद सिपाही जितेंद्र प्रजापति की नजर महिला पर पहुंची। महिला की स्थिति को देख सिपाही का दिल पसीज गया और वह सीढ़ियों से उतर कर नीचे आया और महिला को गोदी में उठाकर डीएम कार्यालय तक ले गया। इस बीच यहां मौजूद अन्य फरियादियों ने महिला को गोदी में उठाकर ले जाते समय सिपाही का वीडियो बना लिया, जो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने जब इस वीडियो को देखा तो सिपाही की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। ये वीडियो शेयर किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर सिपाही को इस कार्य के लिए काफी प्रशंसा  मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed