फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: first phase election campaign will stop today in agra

यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में आज शाम थम जाएगा प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 13 Apr 2021 09:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 09:14 AM IST
सार

आगरा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले ही प्रचार व अन्य चुनावी गतिविधियों पर प्रतिबंध लग जाएगा। 

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: first phase election campaign will stop today in agra
यूपी पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पंचायत चुनाव का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। बुधवार शाम को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 15 अप्रैल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 15 ब्लॉक की 688 पंचायतों में मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले ही प्रचार व अन्य चुनावी गतिविधियों प्रतिबंधित हो जाएंगी।

विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निर्मला फौजदार ने बताया कि मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसके बाद मतदान समाप्ति तक कोई भी व्यक्ति मतदान क्षेत्र में जुलूस, सभा, समारोह या अन्य माध्यम से मतदाताओं को प्रलोभित नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन


अगर कोई नियम का उल्लंघन करता मिला तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा। जिले में 688 प्रधान, 51 जिला पंचायत सदस्य समेत 2400 से अधिक पदों के लिए मतदान होगा। एक मतदाता चार वोट डालेगा। बूथ पर मतदाता को अलग-अलग रंग के मतपत्र मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 स्ट्रांग रूम बने
- एत्मादपुर : महेंद्र सिंह विमला देवी इंटर कॉलेज
- खंदौली : सीवी इंटरनेशनल स्कूल
- फतेहाबाद : कृषि उत्पादन मंडी परिसर
- शमसाबाद : एसएस डिग्री कॉलेज
- जगनेर : केएल शास्त्री डिग्री कॉलेज
- खेरागढ़ : मंडी समिति परिसर
- सैंया : मोती लाल इंटर कॉलेज
- बरौली अहीर : एनडी साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज
- बिचपुरी : आरबीएस इंटर कॉलेज, बिचपुरी
- अकोला : एसआरडी पब्लिक स्कूल
- अछनेरा : ग्रीन लैंड कॉन्वेट स्कूल
- फतेहपुर सीकरी : नीलम कॉलेज ऑफ फार्मेसी
- बाह : चौ. क्षेत्रपाल सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, जरार
- पिनाहट : शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, नंदगवां
- जैतपुर कला : सिद्धांत राज इंटर कॉलेज

छह तहसीलों में प्रभारी और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए 6 तहसीलों में प्रभारी अधिकारी एवं 15 ब्लॉक में 45 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सोमवार शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने तैनात कर दिए। ये मतदान के दिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

सदर तहसील : एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी
किरावली : एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव
खेरागढ़ : एडीएम प्रो. पुष्पराज सिंह
फतेहाबाद : एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार
बाह : एडीएम आपूर्ति मदन चंद्र दुबे
एत्मादपुर : सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार

पंचायत चुनाव से संबंधित खबरें- 
यूपी पंचायत चुनाव: बागियों पर सपा का शिकंजा, प्रचार में नहीं कर सकेंगे पार्टी के नाम का प्रयोग


यूपी पंचायत चुनाव: फिर 'जिंदा' हो गया मृत किसानों पर कांजी हाउस टैक्स, खंगाली जा रहीं फाइलें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed