{"_id":"644b46a2a30a817a3f056d83","slug":"up-nikay-chunav-2023-azad-samaj-party-president-chandrashekhar-azad-sought-votes-for-candidates-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में स्पीकर, देसी अंदाज: 10 किमी लंबे रोड शो में आजाद ने इस तरह मांगे प्रत्याशियों के लिए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में स्पीकर, देसी अंदाज: 10 किमी लंबे रोड शो में आजाद ने इस तरह मांगे प्रत्याशियों के लिए वोट
Fri, 28 Apr 2023 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:38 AM IST
सार
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को दोपहर में कुबेरपुर पर प्रशासन ने रोक लिया। सीएम योगी के जाने के बाद उन्हें चुनाव प्रचार की अनुमति मिल सकी।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नगर निकाय चुनाव में पहली बार प्रत्याशियों को उतारने वाली आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आगरा में मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। चंद्रशेखर आजाद ने नगला मोहन से नगला धनी तक 10 किमी लंबा रोड शो किया। आजाद इस रोड शो में कभी पैदल चले तो कभी हाथ में स्पीकर और माइक पकड़कर लोगों से रूबरू होते रहे, तो कभी जीप पर सवार हुए।
बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर आजाद का रोड शो दोपहर में नगला मोहन से शुरू होना था, पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के कारण आजाद के रोड शो का समय बदल दिया गया। कुबेरपुर में चंद्रशेखर आजाद को एक होटल में प्रशासन ने रोक दिया और सीएम के जाने के बाद ही वह शाम 5.30 बजे आगरा आए।
रोड शो में उन्होंने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। शहर की प्रमुख बस्तियों से होकर निकले रोड शो में युवाओं की भीड़ रही। आजाद की झलक पाने और सेल्फी के लिए युवाओं में क्रेज नजर आया। लोगों से रूबरू आजाद ने कहा कि यह चुनाव मिसाल बन जाएगा, अगर भाजपा को हरा देंगे। साल 2024 के चुनाव से पहले इन चुनावों में हार से भाजपा का हौसला पस्त हो जाएगा। इस बार चूक नहीं होनी चाहिए। नगर निगम में 30 साल से कब्जा जमाए भाजपा ने शहर की तस्वीर तक नहीं बदली। बहुजन समाज से उन्होंने घर से निकलकर वोट जरूर देने की अपील की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डॉक्टर या हैवान: प्रसव के दौरान ब्लेड से काट दिया नवजात का पेट, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; हंगामा
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया कि आगरा में मुख्यमंत्री की सभा के कारण उनके कार्यक्रम के समय में प्रशासन ने तब्दीली कराई थी। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला रोड शो शाम 5.30 बजे से नगला मोहन से शुरू हो पाया। भोगीपुरा, तमोलीपाड़ा, शंकरगढ़ पुलिया, राजनगर, रामनगर, सिर की मंडी, लोहामंडी, खतैना, जगदीशपुरा, खंदारी, नगला बूढ़ी, रतनपुरा, नगला धनी, टेढ़ी बगिया आदि जगहों से निकले रोड शो में लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।