{"_id":"5f6e2d838ebc3e9ba3264fe3","slug":"up-latest-news-young-man-shot-dead-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोन पर पिता से कहा- 15 मिनट में घर आ रहा हूं, रास्ते में कर दी गई बेटे की हत्या, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर पिता से कहा- 15 मिनट में घर आ रहा हूं, रास्ते में कर दी गई बेटे की हत्या, मचा कोहराम
Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में शुक्रवार रात सुहागनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक कांच फैक्टरी में काम करने के साथ-साथ फाइनेंस का काम भी करता था। उसके पिता कांच का काम करते हैं। वारदात उस वक्त हुई, जब युवक बाइक से घर लौट रहा था। तभी किसी ने उसे गोली मार दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
घटना आवास विकास कालोनी सुहाग नगर स्थित संजय पिंटू मार्ग की है। पल्सर बाइक सवार युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने मार्ग पर युवक को पड़ा देखा तो थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर लाई। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे पिता जीतू पाठक ने युवक की शिनाख्त थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी शशांक पाठक (26) के रूप में की है । युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आठ बजे किया था पिता को फोन, तकरीबन नौ बजे हुई वारदात
मृतक के पिता का कहना है कि रात सवा आठ बजे बेटे को फोन किया था तब उसने 15 मिनट में घर आने की बोला था। कुछ देर बाद पुलिस से इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस को एक तमंचा भी मिला है।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि युवक फाइनेंस का काम करता था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बाइक पर युवक के साथ एक अन्य युवक और सवार था । ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ही इस को गोली मारी है और फरार हो गया है । मौके से तमंचा मिला है, घटना की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।