{"_id":"61d5301faa1f2204f9524be3","slug":"up-elections-voter-list-agra-nine-vidhansabha-woman-on-top-in-five-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पांच साल में बढ़े इतने मतदाता, जानिए महिलाओं और पुरुषों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पांच साल में बढ़े इतने मतदाता, जानिए महिलाओं और पुरुषों की स्थिति
Wed, 05 Jan 2022 11:13 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:13 AM IST
सार
पांच साल में 2.17 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या अधिक है। पुरुषों की संख्या इस बार कुछ कम दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Voter List
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर बीते पांच साल में 2.17 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। 2017 चुनाव में 32.44 लाख मतदाता थे जिनकी संख्या 2022 चुनाव के लिए 34.61 लाख हो गई है। तब 17.79 लाख पुरुष एवं 14.62 लाख महिलाएं थीं जबकि अब 18.80 लाख पुरुष एवं 15.81 लाख महिला मतदाता हैं। पांच साल में 100390 पुरुष एवं 118799 महिलाएं बढ़ी हैं। पुरुषों की तुलना में इस बार 18 हजार नई महिलाएं अधिक मतदाता बनी हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। आचार संहिता लागू होने से पहले ही बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय नौ क्षेत्रों की मतदाता सूचियां सार्वजनिक कर देगा। नौ विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव में इस बार 3461217 मतदाता भाग लेंगे। जिनमें 1880017 पुरुष एवं 1581057 महिला मतदाता हैं। 143 ट्रांस जेंडर हैं।
विज्ञापन
43 मतदान केंद्रों पर बढ़े 485 बूथ
पांच साल में मतदान केंद्र व मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) बदल गए हैं। 2017 के चुनाव में जिले में 1725 मतदान केंद्र और 3411 पोलिंग बूथ थे। 2022 चुनाव में अब 1768 मतदान केंद्रों पर 3896 पोलिंग बूथ होंगे। पांच साल में 43 नए मतदान केंद्र और 485 पोलिंग बूथ बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
ये नए नियम होंगे लागू
80 से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए डाकमत की सुविधा।
एक मतदेय स्थल की सूची में अधिकतम 1200 मतदाता होंगे।
प्रत्येक ईवीएम मशीन के साथ इस बार वीवी पेट मशीन होगी।
पहली बार आरओ और एआरओ बनने के लिए परीक्षा ली गई है।
सभी बूथों पर कोविड जांच के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
पांच साल में बढ़े मतदाता
विधानसभा मतदाता पुरुष महिलाएं
एत्मादपुर 25124 11871 13254
आगरा छावनी 35241 17362 17870
आगरा दक्षिण 17243 7197 10039
आगरा उत्तर 35048 16770 18280
आगरा ग्रामीण 31748 14396 17348
फतेहपुर सीकरी 18764 8699 10067
खेरागढ़ 17620 8465 9161
फतेहाबाद 24328 10943 13384
बाह 12085 2687 7396
शीतकालीन अवकाश: आगरा में स्कूल बंद, 14 जनवरी तक बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं