फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election Firozabad assembly constituency the lowest turnout in 2007 assembly election

UP Election 2022: फिरोजाबाद सीट पर 2007 में सबसे कम हुआ था मतदान, 38.29 फीसद पड़े थे वोट

Thu, 10 Feb 2022 12:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 12:21 AM IST
सार

2007 के चुनाव में फिरोजाबाद सीट से बसपा के शेख नसीरुउद्दीन सिद्दीकी विधायक बने थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के अजीम भाई को हराया था। 

विज्ञापन
UP Election Firozabad assembly constituency the lowest turnout in 2007 assembly election
मतदाता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने आजादी के बाद 2007 के विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति सबसे अधिक बेरुखी दिखाई थी। इस विधानसभा क्षेत्र में मात्र 38.29 प्रतिशत मतदाता ही मतदान करने को घरों से बाहर निकले थे। जबकि 1993 में सबसे अधिक 67.08 फीसदी वोट पड़े थे।

विज्ञापन

 
विधानसभा चुनाव के दौरान हर दल का जोर ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशत बढ़ाने का होता है। आंकडे़ बताते हैं कि वर्ष 2007 के विधानसभा के चुनाव के दौरान फिरोजाबाद सदर सीट पर सबसे कम मतदान 38.29 प्रतिशत रहा। तब बसपा के शेख नसीरुउद्दीन सिद्दीकी विधायक बने थे। उनके प्रतिद्वंदी सपा के अजीम भाई 32506 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। 

विज्ञापन

सबसे अधिक 1993 में पड़े थे वोट 

इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान का प्रतिशत 1993 के चुनाव में रहा। सबसे अधिक 67.08 प्रतिशत मतदाता वोट डालने को घरों से बाहर निकले थे। इस चुनाव में सपा से शेख नसीरुउद्दीन सिद्दीकी जीते थे। नसीरुउद्दीन सिद्दीकी को 57982 एवं प्रतिद्वंदी भाजपा के रामकिशन ददाजू को 56688 मत मिले थे। मात्र 1294 वोटों के मामूली अंतर से ददाजू को शेख नसीरुउद्दीन सिद्दीकी हरा पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के दौरान इस चुनाव में 3847 मत निरस्त किए गए थे। इस चुनाव में सपा का गठन होने के साथ सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव शिकोहाबाद विधानसभा से चुनाव लड़े थे। जानकारों का कहना है कि इससे मतदाताओं में उत्साह था। 

फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र : मतदान का प्रतिशत 
  • 1952      - 38.52 प्रतिशत 
  • 1957      - 60.20 प्रतिशत 
  • 1962      - 63.26 प्रतिशत 
  • 1967      - 63.06 प्रतिशत 
  • 1969      - 65.59 प्रतिशत 
  • 1974      - 65.17 प्रतिशत 
  • 1977      - 51.77 प्रतिशत 
  • 1980      - 47.57 प्रतिशत 
  • 1985      - 46.90 प्रतिशत 
  • 1989      - 45.01 प्रतिशत 
  • 1991      - 48.16 प्रतिशत 
  • 1993      - 67.08 प्रतिशत 
  • 1996      - 59.05 प्रतिशत 
  • 2002      - 46.08 प्रतिशत 
  • 2007      - 38.29 प्रतिशत 
  • 2012      - 63.17 प्रतिशत
  • 2017      - 61.18 प्रतिशत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed