फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Doubling of Agra Fort-Bandikui railway line work will be completed in two years

यूपी: आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन का दोहरीकरण, दो साल में काम होगा पूरा

Sat, 17 Feb 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 09:34 AM IST
सार

आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन के दोहरीकरण का काम  मई 2026 तक पूरा होना है। इस काम में 1389 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसके लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
 

विज्ञापन
UP: Doubling of Agra Fort-Bandikui railway line work will be completed in two years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : GHAZIPUR

विस्तार

आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। 150 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य मई 2026 तक पूरा होना है। 1389 करोड़ रुपये की लागत से बिछने वाली रेल लाइन के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। शिलान्यास कार्यक्रम आगरा फोर्ट स्टेशन पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


विकसित भारत, विकसित राजस्थान कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने राजस्थान में 17 हजार करोड़ रुपये की रेलवे सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसी के तहत आगरा फोर्ट-बांदीकुई के बीच दूसरी लाइन बिछाने के काम का भी शिलान्यास किया। आगरा रेल मंडल की ओर से आगरा फोर्ट स्टेशन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के साथ विधायक चौधरी बाबूलाल, छोटेलाल वर्मा, डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों का स्वागत मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने किया। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा फोर्ट-बांदीकुई के बीच लाइन दोहरीकरण का काम पूरा होने पर आगरा से जयपुर और अजमेर तक ट्रेनों की गति बढ़ेगी और यात्रियों को बहुत फायदा होगा। आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेल लाइन प्रोजेक्ट 2018-2019 में स्वीकृत हुआ था।


2024-25 के बजट में इस काम के लिए शुरुआती तौर पर 150 करोड़ रुपये आवंटन हुए हैं। रेल लाइन दोहरीकरण के साथ इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी किया जाएगा। आगरा मंडल में अमृत स्टेशन योजना के तहत 15 स्टेशनों का उच्चीकरण और विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव, आरपीएफ कमांडेंट अनुभव जैन, जेडआरयूसीसी सदस्य पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed