{"_id":"5e57fcaf8ebc3ef3e068cf2f","slug":"up-board-kasganj-news-agr431553058","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन मिलने पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन मिलने पर दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए शासन ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव से वीसी में मिले दिशा निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने इनका पालन सुनिश्चित कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्य सचिव ने बोर्ड परीक्षा को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान मात्र केंद्र व्यवस्थापक को ही कीपैड वाला मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी।
शिक्षक परीक्षार्थी व अन्य कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का मोबाइल परीक्षा के दौरान साथ में नहीं ले जा सकेंगे। यदि किसी व्यक्ति के पास कैसा भी मोबाइल मिलता है तो उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले शिक्षकों, कर्मियों एवं परीक्षार्थियों को अपना परिचय पत्र गले में लटका कर रखना होगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा शुरु होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा और वे उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंद होने के बाद ही रवानगी होने के बाद ही परीक्षा केंद्र छोड़ सकेंगे। सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।