फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Improvement and compartment examination on 27, 635 candidates registered

यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 27 को, 635 परीक्षार्थी पंजीकृत

Fri, 12 Aug 2022 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Improvement and compartment examination on 27, 635 candidates registered
आगरा। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 635 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में 391 और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 241 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 27 अगस्त को इनकी परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 22 से 24 अगस्त तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पहली पाली में सुबह 08:00 से 11:15 बजे तक हाईस्कूल और दूसरी पाली में दोपहर 02:00 से शाम 05:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिला मुख्यालय पर निर्धारित केंद्र पर परीक्षा कराई जाएगी। केंद्र पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे या फिर पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षार्थियों से अपेक्षा की गई है कि वह परीक्षा के दिन केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed