फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board improvement and compartment exam 2022 from 27 august 10th and 12th exam

UP Board Compartment Exam: फेल छात्रों के पास अंतिम मौका, 27 अगस्त से इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा

Fri, 12 Aug 2022 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:44 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 27 को होनी है। इसके लिए जिले से 635 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी। 

विज्ञापन
up board improvement and compartment exam 2022 from 27 august 10th and 12th exam
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 635 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में 391 और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में 241 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 27 अगस्त को इनकी परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 22 से 24 अगस्त तक कराई जाएंगी। 

विज्ञापन

  
बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पहली पाली में सुबह 08:00 से 11:15 बजे तक हाईस्कूल और दूसरी पाली में दोपहर 02:00 से शाम 05:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिला मुख्यालय पर निर्धारित केंद्र पर परीक्षा कराई जाएगी। केंद्र पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे या फिर पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षार्थियों से अपेक्षा की गई है कि वह परीक्षा के दिन केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंच जाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें यूपी बोर्ड की 2022 की परीक्षा में आगरा जिले का परिणाम हाईस्कूल में 91.84 फीसदी और इंटरमीडिएट में 87.55 फीसदी रहा है। आगरा हाईस्कूल के परिणाम में जिले में 8वें और इंटरमीडिएट के परिणाम में 29वें स्थान पर है। बोर्ड के आंकड़े के मुताबिक जिले में हाईस्कूल में 65,371 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 58,260 परीक्षा में शामिल हुए और 53,508 परीक्षार्थी सफल हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 52,395 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 48,070 परीक्षा में उपस्थित हुए और 42,084 ने सफलता हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed