अब यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में भी सॉल्वर गैंग ने सेंधमारी कर दी है। मथुरा में मंगलवार को राया क्षेत्र के स्कूल में दूसरे के स्थान पर पेपर देते हुए एक छात्र को पकड़ा गया है, जबकि मुडसेरस इलाके में एक स्कूल के बाहर कापियां लिखी जा रही थीं। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। काफी देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही। वहीं नकल की शिकायतें मिलने के बाद सभी सेंटरों पर चौकसी बढ़ा दी गई।
दूसरा मामला गोवर्धन में मुडसेरस क्षेत्र का है। यहां एक स्कूल के बाहर उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जा रही थीं। एक नलकूप के पास बनी कोठरी में बैठकर कुछ युवक कापियां लिख रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण पहुंच गए। इन लोगों ने हल्ला मचा दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां से एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
3 of 6
परीक्षा देकर निकलीं छात्राएं
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से चल रही हैं, लेकिन मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई हैं। मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा हुई। नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार दावा कर रहा है, लेकिन मुख्य परीक्षा के पहले दिन ही नकल माफिया ने सेंधमारी की।
आगरा जिले में 184 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक कम पहुंचे। कुछ केंद्रों पर पुलिस भी नहीं पहुंची। पहली पाली में नकल का तो कोई मामला नहीं आया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते परीक्षार्थियों को सर्दी का सितम झेलना पड़ा। घटिया रोड स्थित विक्टोरिया इंटर कॉलेज में हाईस्कूल छात्रों नंगे पैर परीक्षा देनी पड़ी।
फिरोजाबाद जिले में प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 45150 परीक्षार्थियों में से 39172 छात्रों ने परीक्षा दी। 5978 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। एसबीएस इंटर कालेज मुस्तफाबाद परीक्षा केंद्र पर एक नकलची को नकल करते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया। इंटरमीडिएट की 451 परीक्षार्थियों में से 438 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। शेष 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।