{"_id":"5e5555778ebc3ef3cd1809f6","slug":"up-board-examination-mainpuri-news-agr4312276178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्लीकेशन मॉड्यूल से कक्ष निरीक्षकों की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप्लीकेशन मॉड्यूल से कक्ष निरीक्षकों की होगी तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में अब कक्ष निरीक्षक की तैनाती के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की मनमानी नहीं चलेगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एप्लीकेशन मॉडयूल जारी किया है। इस मॉड्यूल के आधार पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा में अब कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए भी तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एप्लीकेशन मॉड्यूल लागू किया है। इसके लिए प्रत्येक केंद्र को एक यूजर आईडी व पासवर्ड दिया गया है। इस मॉड्यूल के आधार पर ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए पॉली का सिस्टम रखा गया है। इस मॉड्यूल में छह चरण रखे गए हैं। इनके माध्यम से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। प्रथम पाली के कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति इस मॉड्यूल के आधार पर सुबह सात बजे से नौ बजे तक दर्ज करानी है। जबकि शाम की पाली में कक्ष निरीक्षकों की उपस्थित दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दर्ज करानी होगी।
इसके अतिरिक्त छठवें चरण में कक्ष निरीक्षकों के पारिश्रमिक की व्यवस्था की गई है। ड्यूटी न करने वाले कक्ष निरीक्षकों का पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराते हुए प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए।