फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board examination

गणित के छोटे सवालों में उलझे हाईस्कूल के परीक्षार्थी

Tue, 25 Feb 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
up board examination
25एमएनपी-14-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित की परीक्षा मंगलवार को प्रथम पाली में कड़ी निगरानी के बीच हुई। गणित का कठिन प्रश्न पत्र देख छात्र-छात्राएं चकरा गए। परीक्षा के दौरान 3172 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी। आठ बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गया था। 7:30 बजे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर तीन चरणों की सघन जांच के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। आठ बजे से ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व सचल दलों ने भी निगरानी शुरू कर दी। हालांकि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी और तीन चरणों की जांच के कारण कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 24767 परीक्षार्थियों में से 21595 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3172 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र थोड़ा कठिन था, छोटे-छोटे सवाल कुछ और ही कठिन आए थे। फिर भी अच्छे नंबर की उम्मीद है।
शिवकांत
प्रश्न पत्र कठिन था, जिसके कारण अच्छे नंबर आना मुश्किल है। छोटे-छोटे सवालों ने कुछ अधिक परेशान किया।
ललित कुमार
गणित का प्रश्न पत्र उम्मीद से अधिक कठिन आया। छोटे सवालों में नंबर कम आएंगे, लेकिन बड़े सवाल अधिक कठिन नहीं थे।
जैनेंद्र कुमार
सवाल कुछ उलझे हुए थे। जिन्हें करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन इसके बाद भी अच्छे अंक प्राप्त होंगे
धर्मवीर सिंह
हाईलाइर्ट्स
24767 परीक्षार्थी पंजीकृत थे हाईस्कूल गणित के पेपर में
21595 परीक्षार्थी गणित के पेपर में उपस्थित रहे
3172 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल गणित का पेपर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed