फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam Mass copying schools again become examination centers in Mathura

यूपी बोर्ड परीक्षाः सामूहिक नकल कराने वाले विद्यालय फिर बन गए परीक्षा केंद्र

Sun, 10 Nov 2019 09:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Up Board Exam Mass copying schools again become examination centers in Mathura
परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जिन विद्यालयों में वर्ष 2018-19 की बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल ही नहीं, उत्तर पुस्तिकाएं लिखने और बदलने का गोरखधंधा पकड़ा गया था, उन्हें यूपी बोर्ड ने एक बार फिर आगामी परीक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन


जनपद में ऐसे चार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल कर दिया गया है, जिन्हें काली सूची में डालने की संस्तुति डीएम ने की थी। रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्तर से जारी की गई आगामी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की सूची जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन


इसमें इस बार 115 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 62 अनुदानित और 03 राजकीय कालेज तथा बाकी गैर अनुदानित कालेज शामिल किए गए हैं।

जारी सूची में उन विद्यालयों के नाम शामिल होने से खलबली मच गई, जहां पिछले साल सामूहिक नकल पर प्रबंधक और केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें से दो विद्यालयों में तो उत्तर पुस्तिकाएं पकड़ने का बड़ा मामला पकड़ा गया था।

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर इन चार दागी विद्यालयों में दीनदयाल इंटर कॉलेज अडींग, हरचरन लाल बनवारी लाल इंटर कॉलेज गोसना, मिर्जीमुद्दीन इंटर कॉलेज फरह, मुकद्दम बिहारी इंटर कॉलेज भी शामिल हैं। इन विद्यालयों को काली सूची में भी जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने नहीं शामिल किया है।

गत दिवस ही बोर्ड ने जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों को काली सूची में भी डाला था। बोर्ड ने इस दफा 79 हजार परीक्षार्थियों को  बोर्ड  परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की है। जबकि विगत वर्ष बोर्ड द्वारा मात्र 128 विद्यालयों को  परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। जिसमें 82 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था।

यूपी बोर्ड द्वारा ऑन लाइन जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची को कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया है। इसके संदर्भ में किसी को कोई आपत्ति है तो वह 14 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। कुछ विद्यालय ऐसे भी इसमें शामिल हो गए हैं, जिनकी रिपोर्ट पिछली परीक्षा के दौरान खराब थी। इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी जाएगी। -केपी सिंह, डीआईओएस मथुरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed