फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam Manipulation Of Birth Date By Many Students

यूपी बोर्ड परीक्षाः जन्मतिथि में हेरफेर का खेल, अबतक पकड़े 15 मामले, कॉलेजों पर लगाए आरोप

Mon, 02 Mar 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Mar 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Up Board Exam Manipulation Of Birth Date By Many Students
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अब तक जिले में नकलची से अधिक जन्मतिथि में हेरफेर करने वाले परीक्षार्थी पकड़े गए। नकलचियों की संख्या महज पांच है। जन्मतिथि में हेरफेर करने वाले 15 परीक्षार्थी आगरा में ही पकड़े जा चुके हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने इसकी रिपोर्ट शासन और बोर्ड को भेजी है। 
विज्ञापन


जिले  25 फरवरी को रतन समाज इंटर कॉलेज पनवारी में दो परीक्षार्थियों की जानकारी केंद्र व्यवस्थापक ने जेडी के पहुंचने पर दो। दो और संदिग्ध परीक्षार्थियों की जांच के आदेश दिए गए। केआर इंटर कॉलेज रुनकता में छह परीक्षार्थी पकडे़ गए थे।
विज्ञापन


सभी ने लिखित में स्वीकार किया कि उन्होंने जन्मतिथि में फेरबदल किया है। 29 फरवरी को शंकरादेवी इंटर कॉलेज, करभना में छह परीक्षार्थी और श्रीमुरारी सिंह इंटर कॉलेज, गढ़ी चंदन में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। इन परीक्षार्थियों ने भी लिखित में जन्मतिथि में हेरफेर कराने की बात स्वीकार की है। अब तक पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों ने उन कॉलेजों को जन्मतिथि परिवर्तन के नाम पर रुपये लेने के आरोप लगाए हैं, जिन्होंने परीक्षा फार्म भरवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहली बार इतने अधिक मामले पकड़े गए
जिले में गत दस वर्षों में पहली बार जन्मतिथि में हेरफेर के इतने अधिक मामले पकड़े गए हैं। जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों को संबंधित परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने और डीआईओएस को परीक्षा फार्म भरने वाले विद्यालयों की जांच कराकर कार्रवाई करने करने के निर्देश दिए हैं।  

गड़बड़ी करने वाले बचेंगे नहीं 
‘परीक्षा की जन्मतिथि में हेरफेर करके परीक्षा फार्म अग्रसारित करने वाले बच नहीं पाए गए हैं। डीआईओएस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, उसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है। संबंधित दिनों की निरीक्षण आख्या बोर्ड और शासन को भेज दी गई है।’ - डॉ. मुकेश अग्रवाल, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed