{"_id":"62362423e66d7857cd215ddd","slug":"up-board-exam-22-centre-are-sensitive-and-vulnerable-kasganj-news-agr5275893122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: जिला में 22 केंद्र हैं अतिसंवेदनशील, संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: जिला में 22 केंद्र हैं अतिसंवेदनशील, संवेदनशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में 22 केंद्र अतिसंवेदनशील व संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। नकल रोकने के लिए तीन जोन व 8 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी व्यवस्था की गई है।
बोर्ड परीक्षा के लिए 69 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से पांच केंद्र अतिसंवेदनशील और 17 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। जनपद नकल को लेकर काफी बदनाम रहा है। पूर्व में पेपर लीक होने, परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को बदले जाने, नकल कराने, जैसे मामले सामने आते रहे हैं। इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला की तीनों तहसीलों पर एक-एक जोन बनाया गया है। आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 69 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं, छह सचल दल भी परीक्षा पर नजर रखने के लिए नियुक्त किए गए हैं। वैसे तो सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, लेकिन जो केंद्र अतिसंवेदनशील व संवेदनशील श्रेणी में आते हैं उनमें सुरक्षा पर खास फोकस रहेगा। ऐसे केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे।
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जो केंद्र संवेदनशील व अति संवेदनशील हैं उनमें सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक