फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: 14 out of 16 centers of the board

मंडल के 16 में से 14 केंद्रों पर मूल्यांकन समाप्त

Sun, 08 May 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 14 out of 16 centers of the board
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य मंडल के 16 में से 14 केंद्रों पर समाप्त हो गया है। महज दो केंद्रों पर कॉपियां बची हुई हैं। नौ मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो पाएगा। आगरा के दो केंद्रों पर ही 20,768 कॉपियां मूल्यांकन के लिए रह गई है। नौ मई तक मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि फिरोजाबाद के चार, मथुरा के तीन और मैनपुरी के चार केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है। इन जिलों में क्रमश: 5,20,027, 4,36,844 और 3,69,194 कॉपियों आवंटित की गई थीं, सभी का मूल्यांकन हो चुका है। मैनपुरी में आगरा जिले से इंटरमीडिएट की 08 हजार से अधिक कॉपियां मूल्यांकन के लिए भेजी गई थीं। अब आगरा के पांच में से दो केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है, तीन पर समाप्त हो चुका है। राजकीय इंटर कॉलेज में 13948 और आरबीएस इंटर कॉलेज में 6820 कॉपियों का मूल्यांकन होना बाकी है। जेडी ने शनिवार को मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नौ मई तक सभी केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed