{"_id":"60e9a1e88ebc3e9eaf2debef","slug":"up-block-pramukh-chunav-2021-election-bjp-won-etah-blocks-pramukh-chunav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: एटा में कांटे की टक्कर, कड़े मुकाबले के बीच अलीगंज में भाजपा की रेखा शाक्य विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: एटा में कांटे की टक्कर, कड़े मुकाबले के बीच अलीगंज में भाजपा की रेखा शाक्य विजयी
Sat, 10 Jul 2021 07:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:04 PM IST
सार
भाजपा के छह और सपा के दो ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम के बाद सभी आठ ब्लॉक प्रमुख पदों की स्थिति साफ हो गई है। अलीगंज के अलावा शीतलपुर, मारहरा, जलेसर, अवागढ़ और निधौली कलां पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं जैथरा और सकीट की सीटें सपा के खाते में बरकरार रही हैं।
विज्ञापन
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: एटा डीएम ने किया अलीगंज का मुआयना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा जनपद के अलीगंज, जैथरा और सकीट में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को मतदान कराया गया। अलीगंज में हुए कड़े मुकाबले के बीच भाजपा की रेखा शाक्य ने जीत दर्ज कराई। वहीं जैथरा और सकीट में लड़ाई एकतरफा रही। दोनों सीट पर ब्लॉक प्रमुख सपा प्रत्याशी बने। इससे पहले पांच ब्लॉकों पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे से तीनों ब्लॉकों पर मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई। सबसे अधिक कश्मकश संवदेनशील क्षेत्र अलीगंज में थी। इसे लेकर वहां काफी पुलिसबल तैनात किया गया। हालांकि, पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक रही। पहले भाजपा प्रत्याशी रेखा शाक्य के साथ पहुंचे बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी ओमपाल सिंह अपने साथ बीडीसी सदस्यों को लेकर पहुंचे। यहां कुल 119 में से 117 वोट पड़े। तीन बजे तक हुई मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे में परिणाम सामने आ गया। इसमें 68 मत प्राप्त कर रेखा शाक्य विजयी रहीं। जबकि ओमपाल सिंह को 49 वोट मिले। उधर जैथरा में 98 में से 96 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें से सपा प्रत्याशी शीला देवी को 90 वोट प्राप्त हुए। जबकि भाजपा के समर्थन से लड़ीं रुचि सिंह को कुल चार वोट मिल सके। यहां दो वोट निरस्त हुए। सकीट में कुल 101 में से 99 सदस्यों ने पहुंचकर मतदान किया। इनमें से सपा प्रत्याशी पायल यादव को 88 और निर्दलीय ममता को पांच वोट मिले। छह मत निरस्त हुए।
विज्ञापन
भाजपा के छह और सपा के दो ब्लॉक प्रमुख चुनाव परिणाम के बाद सभी आठ ब्लॉक प्रमुख पदों की स्थिति साफ हो गई है। अलीगंज के अलावा शीतलपुर, मारहरा, जलेसर, अवागढ़ और निधौली कलां पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं जैथरा और सकीट की सीटें सपा के खाते में बरकरार रही हैं।
अधिकारियों ने लिया जायजा
तीनों ब्लॉकों पर मतदान एवं मतगणना के दौरान प्रेक्षक योगेश कुमार, जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह आदि अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया। एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, एसपी वर्मा, अलंकार अग्निहोत्री, एएसडीएम अबुल कलाम, डिप्टी कलक्टर आरके त्यागी, सीओ राज कुमार सिंह, इरफान नासिर खान, एडीईओ सुधाकर मैथिल आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे