{"_id":"60e710ac8ebc3ebb4e4ec507","slug":"up-block-chief-election-2021-five-bjp-candidates-unopposed-in-etah-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के बाद एटा में भाजपा के पांच प्रत्याशी निर्विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के बाद एटा में भाजपा के पांच प्रत्याशी निर्विरोध
Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
सार
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: गुरुवार सुबह सभी विकासखंड कार्यालयों पर ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शीतलपुर ब्लॉक पर पुष्पेंद्र कुमार, मारहरा पर रवि वर्मा, अवागढ़ पर गंगाश्री, जलेसर पर भूदेवी ने नामांकन किया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: एटा जनपद में नामांकन दाखिल करतीं प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष पद में बुरी तरह मात खाने के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया है। पार्टी के पांच प्रत्याशी निर्विरोध जीतने की स्थिति में हैं। जबकि अलीगंज, जैथरा और सकीट में मुकाबले के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 11 बजे से सभी विकासखंड कार्यालयों पर ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। शीतलपुर ब्लॉक पर पुष्पेंद्र कुमार, मारहरा पर रवि वर्मा, अवागढ़ पर गंगाश्री, जलेसर पर भूदेवी ने नामांकन किया। चारों ही प्रत्याशी भाजपा से हैं। इनके अलावा अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में चारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। वहीं निधौली कलां पर भाजपा प्रत्याशी मंजू यादव और उनकी सास राजनश्री ने नामांकन किया है। यहां भी मंजू यादव का निर्विरोध होना तय है। जबकि अलीगंज ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी रेखा शाक्य के साथ ही उनके पुत्र सम्यक शाक्य तथा सपा प्रत्याशी ओमपाल के अलावा उनकी पत्नी सीमा यादव ने नामांकन किया। सकीट ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी पायल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुषमा और ममता ने नामांकन किया। वहीं जैथरा ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी शीला देवी के अलावा अमिता यादव, राजवाला और भाजपा समर्थित रुचि ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
यह लोग रहे मौजूद
नामांकन के दौरान जलेसर और अवागढ़ में जलेसर के भाजपा विधायक संजीव दिवाकर, चेयरमैन महेशपाल सिंह, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, सत्यपाल, राजेश सरानी, प्रमोद गुप्ता, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, मारहरा, निधौली कलां और शीतलपुर में भाजपा के विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला
ये भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: कासगंज के चार ब्लॉक पर निर्विरोध निर्वाचन तय, तीन में होगा मतदान