{"_id":"62e26354fc0c4571b7665629","slug":"unknown-vehicle-tramples-bike-rider-on-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
Thu, 28 Jul 2022 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 03:52 PM IST
सार
थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत माइल स्टोन 104 आगरा से नोयडा की तरफ जाने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 104 पर आगरा से नोयडा की तरफ जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत माइल स्टोन 104 आगरा से नोयडा की तरफ सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने एक बाइक को रौंद दिया, जिसमें बाइक पर सवार शिवा (24) पुत्र कैलाश बाबू निवासी चौड़ा गांव सेक्टर 22 नोएडा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर मांट पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।