फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown vehicle hit the bike, father and son died

अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, पिता-पुत्र की मौत

Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hit the bike, father and son died
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे पिता पुत्र की मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त मृतक के भाई ने की है। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के उधम सिंह पार्क पालम बिहार दिल्ली निवासी मातादीन(49) बेटे विजय(22) के साथ बुधवार को बाइक से दिल्ली से झांसी के लिए जा रहे थे। राजमार्ग पर उनकी बाइक गांव अजीजपुर के समीप पहुंची तो पीछे से आते किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनमें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दोनों पिता - पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार को दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास मिले कागजातों क जरिए पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें दुर्घटना की जानकारी देकर बुलाया। वहां पहुंचे पूरन लाल ने अपने भाई मातादीन एव भतीजे विजय के रूप में की। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वही, राजमार्ग पर होडल से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार तोड़कर नाले में जा गिरी। चालक ने कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगा ट्रैक्टर- ट्राली को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed